प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित
Advertisement
सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए दिया गया यह सम्मान
जींद (अटल हिन्द ब्यूरो )
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। उन्हे यह सम्मान बेस्ट सोशल वर्कर आफ द ईयर की श्रेणी में दिया गया है। राजकुमार गोयल को मिले इस सम्मान पर शहर की विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।Rajkumar Goyal honored with Indian Icon Award 2024
Advertisement
राजकुमार गोयल जींद के एक प्रमुख समाजसेवी हैं। वे पिछले लगातार 25 सालों से समाज सेवा से जुडे है उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनका योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर इत्यादि क्षेत्रों में विशेष रूप से उल्लेखनीय है। समय समय पर जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में बढ़ रहे विवादों को पंचायती तौर पर निपटाने में भी वे हमेशा अग्रणी रहते है। उनका गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा योगदान है।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए भी उन्होने कई अच्छी पहल की है जैसे निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन और अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को लेकर आवाज उठाना। पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर को भी लेकर वे समय समय पर कार्य करते रहते हैं। स्वच्छता अभियान में भी वे सक्रिय रहे हैं। वे समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करते रहते है। वे सामाजिक न्याय के तहत गरीब व दबे कुचले लोगों की आवाज भी उठाते रहते है। कोरोना काल में भी उनके द्वारा किए गए कार्यो को भूला नहीं जा सकता।
उन्होंने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से न डरते हुए अस्पतालों में जा जा कर मरीजों की जो सेवा की वह अपने आप में एक उदाहरण है। राजकुमार गोयल द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वास्तव में समाज के प्रति समर्पण भाव ने राजकुमार गोयल को जींद और आसपास के क्षेत्र में एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।
Advertisement
इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि उन्हें जो यह सम्मान दिया गया है उसके लिए वे आयोजकों के तहदिल से आभारी है। गोयल ने कहा कि समाज सेवा को उन्होंने अपना धर्म बना लिया है। समाज सेवा करने से जहां जरूरत मंदो की सहायता होती है वही साथ ही खुद के मन को भी बडी शांति मिलती है। उन्होने संदेश दिया कि हम सबको भी समय समय पर समाज सेवा करते रहना चाहिए। समाज सेवा करना समाज का सबसे बड़ा धर्म का कार्य है और धर्म के कार्य में हम जितनी ज्यादा आहुति डाल सकते है उतनी डालनी चाहिए।
Advertisement