जींद में नप सफाईकर्मियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर जताया विरोध, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जींद में नप सफाईकर्मियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर जताया विरोध, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जींद में हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और कर्मचारियों के साथ की जा रही वादाखिलाफी के रोष स्वरूप शुक्रवार को रानी तालाब पर सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाया। कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर अपना कड़ा विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुंडन करवाने वाले कर्मचारियों के नाम

विरोध प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र, राम कुमार, राजेश, पवन, जिले सिंह और सतीश ने अपना मुंडन करवा कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लगातार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कर्मचारियों की मुख्य मांगें और समझौते

कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू करने की बजाय सरकार केवल आश्वासन देकर समय निकाल रही है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि 13 मई को हुए समझौते को तुरंत लागू किया जाए, एक्सग्रेशिया नीति को मजबूत किया जाए, ठेका प्रथा को बंद किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

कर्मचारियों की सेवाएं और आंदोलन

कर्मचारियों ने कहा कि सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारी आम जनता को आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं और भविष्य के प्रति गंभीर नहीं है। लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है।

समर्थन देने वाले प्रमुख नेता

मुंडन कार्यक्रम के मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सोहनलाल, ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा तथा इकाई सचिव जितेंद्र सहित बेदो, सुमित्रा और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

सरकार को चेतावनी और आगामी आंदोलन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और 13 मई के समझौते को बिना किसी देरी के लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इसके बाद रानी तालाब पर धरनारत कर्मियों को कृष्ण, सुरेश, सुमित, सुनील, सुभाष आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया।

Share:

Comments

Leave a comment