जींद टू नरवाना व दूसरे ग्रुप का नाम कति शरीफ बालक है,Whatsapp  ग्रुप हरियाणा रोडवेज फ्लाइंग को 500 से ज्यादा छात्र दे रहे थे  चकमा,

www.atalhind.com21 June 20222 min read1 viewsकैथल

जींद टू नरवाना व दूसरे ग्रुप का नाम कति शरीफ बालक है,Whatsapp  ग्रुप हरियाणा रोडवेज फ्लाइंग को 500 से ज्यादा छात्र दे रहे थे  चकमा,

 कैथल/जींद (अटल हिन्द ब्यूरो )हरियाणा रोडवेज विभाग को चूना लगा रहे दो व्हाट्सएप ग्रुपों को फ्लाइंग टीम ने पकड़ा है। इन ग्रुपों से 500 से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि एक ग्रुप का नाम जींद टू नरवाना तथा दूसरे ग्रुप का नाम कति ए शरीफ बालक है। अब फ्लाइंग टीम ग्रुप एडमिन के बारे में पता करेगी और इन ग्रुप में जुड़े सदस्यों के बारे में पता लगाया जाएगा। जिससे फ्लाइंग टीम की जानकारी शेयर करने वाले विद्यार्थियों पर नजर बनाई जा सकेगी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जींद डिपो की यातायात प्रबंधक व महाप्रबंधक फ्लाइंग टीम जींद-कैथल मार्ग पर तैनात थी। फ्लाइंग टीम में ड्यूटी पर ओमप्रकाश, कर्मवीर, राजेश हैबतपुर, जसमेर सांगवान, सतपाल सिवाच व रविंद्र शामिल थे।
सुबह कैथल डिपो की एक बस जो जींद की ओर आ रही थी तो फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए शामदों गांव के पास बस को रुकवा लिया। इस दौरान फ्लाइंग टीम यात्रियों से टिकट की जांच कर रही थी तो दो विद्यार्थी व्हाट्सअप ग्रुप पर विद्यार्थियों को फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। फ्लाइंग टीम ने दोनों विद्यार्थियों को काबू कर लिया। इसके बाद बिना टिकट यात्रियों पर पकड़ बनाने के लिए फ्लाइंग टीम ने सुबह साढ़े नौ बजे एक अन्य बस को झांझ गांव के पास रुकवा लिया। जिसमें दो अन्य विद्यार्थी व्हाट्सअप ग्रुप में फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। फ्लाइंग टीम विद्यार्थियों को पकड़ कर नए बस स्टैंड पर स्थित वर्कशॉप में ले गई जिसके बाद टीम ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया। फ्लाइंग टीम द्वारा विद्यार्थियों से जुर्माना वसूला जाएगा और ग्रुप एडमिन के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
दोनों ग्रुप में जुड़े हैं 500 से ज्यादा विद्यार्थी
जिन चार विद्यार्थियों को फ्लाइंग टीम ने पकड़ा है उन्होंने अलग-अलग दो व्हाट्सअप ग्रुप बना रखे थे। जो रूट पर फ्लाइंग टीम की जानकारी देते थे। दोनों ग्रुप में 500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं जिसमें से एक ग्रुप का नाम जींद टू नरवाना व दूसरे ग्रुप का नाम कति शरीफ बालक है। यह ग्रुप समय-समय पर फ्लाइंग टीम की जानकारी शेयर करते रहते हैं जिससे बिना टिकट यात्री पकड़े नहीं जाते जबकि विद्यार्थियों के लिए रियायती पास मान्य हैं।

 जारी रहेगी जांच : नरोत्तम शर्मा
जींद डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नरोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट वाले यात्रियों से लगभग 2800 रुपये जुर्माना वसूला है। बिना टिकट यात्रियों पर पकड़ बनाए रखने के लिए फ्लाइंग टीम लगातार अभियान जारी रखेगी। इसमें सबसे ज्यादा नजर वाट्सएप ग्रुप वाले विद्यार्थियों पर रहेगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment