जींद में युवक की संदिग्ध मौत के चार महीने बाद पत्नी और एक अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

जींद में युवक की संदिग्ध मौत के चार महीने बाद पत्नी और एक अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

जींद में चार महीने पहले हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव धमतान साहिब में हुई युवक की मौत के मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को इस मामले की पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने मृतक के पिता राजकुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है।

घटना का विवरण और परिजनों के आरोप

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गाँव धमतान साहिब निवासी सचिन गत 19 अप्रैल को अल सुबह अपने कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने पर उसे गाड़ी में ही चेक करके मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने सचिन का बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। सचिन की मौत के बाद उसकी पत्नी जन्नत अलग जाकर फोन पर किसी से लंबी बात कर रही थी। पूर्व में मृतक बेटे की उसकी पत्नी जन्नत के साथ तू-तड़ाक भी हुई थी। सचिन की मौत के बाद जब उसकी पत्नी जन्नत के फोन की पिछले छह महीने की कॉल डिटेल निकलवाई गई, तब एक ही नंबर पर काफी बात होनी पाई गई थी। साथ ही फोन पर काफी मैसेज भी मिले थे।

पुलिस जांच और एफआईआर

मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी पुत्रवधु के व्यवहार से उन्हें पहले ही शक हो गया था। इसी वजह से उनका बेटा काफी परेशान रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधु की हरकतों से परेशान होकर ही उनके बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मंगलवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर उसकी पुत्रवधु जन्नत को नामजद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment