सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा है जोत महोत्सव, विधायक निखिल मदान ने हरिद्वार में मां गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना

पवित्र श्रावण मास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनीपत की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा जोत महोत्सव का पर्व देव भूमि हरिद्वार में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोनीपत से हज़ारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे औऱ जोत महोत्सव में शामिल हुए। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने भी इस अवसर पर शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली की गई शोभायात्रा में बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया।
जोत महोत्सव और भव्य शोभायात्रा
विधायक निखिल मदान ने महावीर दल, माया देवी मंदिर जूना अखाड़ा, नययुवक सेवा समिति लखनऊ धर्मशाला, श्री सेवा समिति महावीर दल जगन्नाथ धाम, भीम गौड़ा, ओल्ड श्री बालाजी सेवा संघ आनंद आश्रम, श्री जय हनुमान सेवा समिति नंगली बेला आश्रम, हनुमान सेवा समिति, पावन धाम आश्रम सोनीपत द्वारा देव भूमि हरिद्वार में आयोजित जोत महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीँ हर वर्ष की तरह महावीर दल सेवा समिति द्वारा मां माया देवी मंदिर (जूना अखाडा) से हर की पौड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बालाजी हनुमान जी के भव्य स्वरूप महाराज, भगवान शिवजी, राम दरबार और अन्य आकर्षक झांकियां शामिल रही। इस शोभायात्रा में विधायक निखिल मदान ने हर की पौड़ी तक पहुंचकर मां गंगा के चरणों में जोत क़ो प्रवाहित किया औऱ जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी मां गंगा से सभी क्षेत्रवासियों की सुःख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित भजन कीर्तन में भी भाग लिया और हनुमान स्वरूप, गुरुजनों, साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया।
जोत महोत्सव का पौराणिक महत्व
विधायक निखिल मदान ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में जोत की परम्परा वर्षों से चली आ रही है, जिसका पौराणिक महत्व है। देश की आज़ादी से पूर्व मुल्तान क्षेत्र जो वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है, वहां से लोग हरिद्वार तक जोत लेकर आते थे और तभी से यह परंपरा लगातार जारी है। आज भी लोगों की मान्यता और आस्था है कि मां गंगा को जोत अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। साथ ही मां गंगा और अन्य सहायक नदियों का रौद्र रूप शांत होता है और मां गंगा समस्त देशवासियों और किसानों का कल्याण करती है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि वो आज सभी युवाओं से अपील करते है कि वो भी जोत महोत्सव का हिस्सा बने और अपनी संस्कृति को जाने। इस अवसर पर माया देवी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां विधायक निखिल मदान ने श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज और अन्य साधु संतों और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर सोहन लाल बत्रा, राज कुमार मदान, मोहन मदान, बीआर आहूजा, रोहित आहूजा, बिहारी लाल अरोड़ा, गौरव भोला, अनिता मदान, सुमित बत्रा, महेश, सौरभ, गुलशन शर्मा, मोहन सिंह मनोचा, भावक मदान, पवन तनेजा, अशोक अरोड़ा, नरेंद्र भूटानी, सतीश चोपडा, राज कुमार पांचाल, मुकेश भोला, गौरव आर्या, बलजीत शर्मा, सौरव आर्या, सागर चोपड़ा, मनोज बतरा, टोनी मल्होत्रा, अशोक तनेजा, सियाराम अंतिल, कुलदीप चुघ, राम मदान, जितेंद्र कामरा, ओमप्रकाश, मेहर चंद, मानिक, संजीव बत्रा, विकास खत्री, राहुल अरोड़ा, भूपेश खन्ना, महेश, यजुर, किशोर नारंग, अमित नारंग, पारस हसीजा आदि लोग मौजूद रहे।