कैथल में एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने दिए निर्देश, पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

कैथल में एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने दिए निर्देश, पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

कैथल, 18 अगस्त: एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। चुनाव विभाग के अधिकारी जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करवाना सुनिश्चित करें।

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक

एडीसी डॉ. सुशील कुमार लघु सचिवालय स्थित सभागार में नए मतदाता बनाने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं का मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नई मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर-6 तथा घोषणा पत्र के साथ माता-पिता अथवा दादा-दादी की वर्ष 2002 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण उपलब्ध करवाना होगा। इसके अलावा आयु एवं निवास का प्रमाण-पत्र 30 अगस्त तक बीएलओ के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें।

प्रमुख स्थानों पर लगेंगे फ्लेक्स और शिक्षण संस्थानों में लगेंगे विशेष शिविर

एडीसी ने चुनाव विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कैथल के प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स एवं अन्य प्रचार सामग्री लगाकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र युवाओं को मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा सके। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment