कैथल: चीका में 24 लाख नकदी और भारी चोरी के मामले में 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

Team Atal Hind8 August 20262 min read30 viewsक्राइम
कैथल: चीका में 24 लाख नकदी और भारी चोरी के मामले में 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

कैथल जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में अपराध एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा चीका मकान से चोरी मामले में वांछित 5-5 हजार के इनामी 2 आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

घटना का विवरण और शिकायत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की हुड्डा आर-3 चीका निवासी जय भगवान उर्फ ज्ञान गोयल की शिकायत अनुसार वह 8 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे के पास पंचकूला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत चीका वापस पहुंचा और देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी हुआ सामान और मामला दर्ज

जांच करने पर घर में रखी करीब 24 लाख रुपये की नकदी, 60-65 तोले सोना तथा करीब 10 किलोग्राम चांदी गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र की टीम द्वारा की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रोडक्शन वारंट

पुलिस टीम ने आरोपी सोहन सिंह तथा धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर कातिलाना हमला करने, चोरी आदि के 3-3 मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ और रिमांड

बता दें कि दोनों आरोपियों को 25 जून की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम द्वारा सिकंदर खेड़ी से बरसाना रोड से मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया था। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जिला जेल में बंद थे और चीका चोरी मामले में वांछित थे। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है

Share:

Comments

Leave a comment