कैथल में चीका अनाज मंडी से मजदूर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार और दो भगोड़े काबू

कैथल में चीका अनाज मंडी से मजदूर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार और दो भगोड़े काबू

कैथल में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अनाज मंडी चीका में सो रहे मजदूर की जेब से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग 2 मामलों में 2 उद्घोषित आरोपियों यानी भगोड़ों को भी काबू किया है। पुलिस इस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।

अनाज मंडी चीका में मजदूर से चोरी और मारपीट का मामला

पुलिस प्रवक्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह चीका में ठेकेदार के पास सेलरो में मजदूरी का काम करता है। वह 24 अगस्त की रात को अनाज मंडी चीका में छप्पर के नीचे रखे तख्त पर सो रहा था। रात को करीब 1:30 बजे तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसकी जेब से 4,000 रुपये तथा टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन निकाल लिया। जब शिकायतकर्ता जाग गया तो उसने आरोपियों से अपना सामान वापस मांगा। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई करनेल सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चीका निवासी आरोपी गुरप्रीत तथा प्रान को काबू कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपी काबू

पी.ओ. या बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के अंतर्गत पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा अलग-अलग 2 मामलों में 2 उद्घोषित आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एसआई सतीश कुमार द्वारा आरोपी खेड़ी गुलाम अली निवासी चांद राम को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस आरोपी पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव खेड़ी गुलाम अली में हरियाणा रोडवेज के चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने के उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ था। जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा इस आरोपी को 26 अगस्त 2026 को पीओ घोषित किया था।

चेक बाउंस मामले का एक अन्य भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य मामले में एएसआई रणदेव की टीम द्वारा आरोपी कैथल निवासी बिरू को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2020 के दौरान चेक बाउंस मामले में 12 जनवरी 2026 को पी.ओ. घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा अब इन सभी मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment