कैथल में वाहन आरसी फर्जीवाड़ा, हत्या, चोरी और अवैध हथियार सप्लाई के मामलों में पुलिस ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

कैथल में वाहन आरसी फर्जीवाड़ा, हत्या, चोरी और अवैध हथियार सप्लाई के मामलों में पुलिस ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

कैथल में अपराध के मामलों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन आरसी कैंसिल कर राशि हड़पने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुंडरी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। सीआईए कलायत पुलिस ने घर से आभूषण व नगदी चोरी करने के आरोपी को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा वाहन आरसी फर्जीवाड़े में छठा आरोपी गिरफ्तार

कैथल में आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसा गया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन आरसी कैंसिल कर सरकारी राशि हड़पने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने आरोपी गांव खुडलकलां जिला मानसा पंजाब निवासी हरविंद्र सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 जून को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जींद बाईपास रोड स्थित बंद पड़े इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे खान डिस्पोजल गोदाम में छापा मारा गया था। वहां साहिल खान अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर वाहनों की ऑनलाइन आरसी कैंसिल कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ये आरोपी ऐसे वाहन मालिकों की आरसी कैंसिल करवाते थे जिनके नाम से मिलते-जुलते अन्य व्यक्तियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड इस्तेमाल होते थे। इन दस्तावेजों को लैपटॉप पर अपलोड कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जाती थी और सरकार द्वारा आरसी कैंसिल करने पर दी जाने वाली राशि को धोखाधड़ी से प्राप्त कर आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने मौके से गांव बालु निवासी साहिल खान को काबू किया था। पूछताछ में साहिल खान ने अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर इन मामलों को अंजाम देने की बात कबूल की थी। इस मामले में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है और इस प्रकरण में पहले ही 5 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी हरविंद्र सिंह अन्य आरोपियों को आरसी कैंसल करवाने के लिए डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाता था। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।

थाना पुंडरी पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को किया काबू और चाकू बरामद किया

थाना पुंडरी क्षेत्र में हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुंडरी प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में एसआई संजय कुमार की टीम ने आरोपी शेरोपट्टी वार्ड नंबर 3 जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय साहनी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरसाना निवासी सोहन लाल की शिकायत के अनुसार उसके खेत में बने कोठे और ट्यूबवेल पर बिहार से आए मजदूर रहते हैं। उसके खेत में रंजीत साहनी, मनोज दाश, अभिमन्यु साहनी, विजय साहनी तथा सुबोध साहनी मजदूरी करते थे। 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह खेत में फसल देखने गया तो सभी मजदूर आपस में शराब पी रहे थे। सुबोध साहनी व विजय साहनी अलग बैठकर शराब पी रहे थे।

शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर सुबोध साहनी और विजय साहनी में झगड़ा हो गया और वे एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मारने लगे। इसी दौरान विजय साहनी ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से सुबोध साहनी की छाती पर वार कर दिया। चाकू लगने से सुबोध नीचे गिर गया और उसके शोर मचाने पर विजय साहनी चाकू सहित मौके से जीरी की फसल में से भाग गया। शिकायतकर्ता व अन्य मजदूरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तथा सरपंच, मौजीज व्यक्तियों व पुलिस को सूचना दी। वे जब सुबोध के पास पहुंचे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी विजय साहनी ने पूछताछ में बताया कि शराब पीते समय सुबोध साहनी ने उसकी पत्नी के बारे में गलत शब्द बोले व गाली गलौज की थी जिसके कारण झगड़ा हुआ था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीआईए कलायत पुलिस ने घर से आभूषण व नगदी चोरी करने के मामले में आरोपी को पकड़ा

कलायत क्षेत्र में घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा हुआ है। सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पीएसआई अमित कुमार की टीम ने आरोपी गांव कैलरम निवासी लोकेश कुमार को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी अनीता की शिकायत के अनुसार वह अपने परिवार के साथ खेत में बने मकान में रहती है। 23 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपने बच्चों के साथ मकान के दोनों कमरों के कुंडे लगाकर सो गई थी। रात करीब 3 बजे आंख खुलने पर उसने देखा कि मकान के अंदर दोनों कमरों के गेट खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

कमरे में रखी लोहे की अलमारी चेक करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति सोने के लॉकेट, नथ, कान के कोके, चांदी की जंजीर, चुटकी, टीका और 7600 रुपये चोरी कर ले गया था। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चांदी की चैन, एक जोड़ी चुटकी, सोने की नाथ, टीका और दो हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार जारी है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की आगामी जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप सिंह की टीम ने की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उतसरा जिला बुलंदशहर यूपी निवासी अमित शर्मा को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 15 अगस्त को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कैथल-नरवाना रोड कलायत बाईपास पर रामगढ़ चौशाला रोड कट के पास नाकाबंदी की थी। उस दौरान पैदल आए आरोपी गांव कर्मगढ़ जिला जींद निवासी आर्यन उर्फ गोलू को काबू किया गया था।

Share:

Comments

Leave a comment