कैथल में प्लाट कब्जा मामला: सीआईए-1 ने तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार, अवैध शराब और सट्टा खाईवाली के आरोपी भी काबू

कैथल में प्लाट कब्जा मामला: सीआईए-1 ने तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार, अवैध शराब और सट्टा खाईवाली के आरोपी भी काबू

कैथल में अपराध की विभिन्न वारदातों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कलायत क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना कलायत पुलिस ने अवैध शराब के साथ और चौकी संगतपुरा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के मामले में आरोपियों को काबू किया है।

प्लाट कब्जा मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

कलायत क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने तीसरे आरोपी सलीम खान निवासी गांव पिंजुपुरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही दो आरोपी सतबीर उर्फ सोनू व अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए तथा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के अनुसार 1 जुलाई 2026 की रात शीशपाल व उसकी पत्नी माया देवी प्लाट पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर प्लाट में घुस आए और निर्माण को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में रात करीब 2 बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल व उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि सतबीर उर्फ सोनू रैबारी व उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत तथा बाद में सरकारी अस्पताल कैथल रेफर किया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सलीम खान भी उक्त वारदात में शामिल था। जांच में सामने आया है कि आरोपी सतबीर अपने अन्य साथी प्रवीन उर्फ डुली, सलीम व अन्य के साथ मिलकर किसी कमजोर आदमी के प्लाट पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसुली करने, धोखाधड़ी करने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने का एक संगठित गिरोह चला रहे है

आरोपी सलीम पर पहले भी लुट, चोरी, जबरन वसुली आदि के 6 से अधिक मामले दर्ज है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है

15 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू

अवैध शराब के धंधे पर कार्रवाई करते हुए थाना कलायत पुलिस द्वारा एक आरोपी को 15 बोतल हथकड़ी शराब सहित काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के एचसी सुमित व एएसआई सुभाष की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे जम्मू कटड़ा गांव सजुमा पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। जहां एक बाइक पर आए संदिग्ध डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी लखविंद्र को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से कुल 15 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सट्टा खाईवाली करते आरोपी को पुलिस ने किया काबू

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी संगतपुरा पुलिस ने गांव धनौरी में सट्टा खाईवाली करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा सट्टे के नंबरों की दो सूचियां बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संगतपुरा प्रभारी एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त दौरान गांव धनौरी में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव धनौरी निवासी ज्ञानी अपने मकान में मोबाइल फोन के माध्यम से ग्रुप बनाकर सट्टा खाईवाली का काम करता है और इस समय भी सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर दबिश दी। मौके पर एक युवक मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम ज्ञानी निवासी गांव धनौरी बताया। पुलिस द्वारा उसके पास मौजूद मोबाइल फोन चेक किए गए। इस दौरान मोबाइल फोन में सट्टे के नंबरों की दो सूचियां मिली, जिनकी फोटो भी पुलिस द्वारा ली गई। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन तथा सट्टे के नंबरों की दोनों सूचियां को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment