कैथल में सीमेंट डीलरशिप के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगने वाले उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार

Atal Hind Team Online14 August 20262 min read18 viewsकैथल
कैथल में सीमेंट डीलरशिप के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगने वाले उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार

सीमेंट सप्लाई के नाम पर 4 लाख 45 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू

कैथल /14 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

सीमेंट की डीलरशिप और सीमेंट सप्लाई देने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ठगने के मामले में थाना साइबर कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। थाना साइबर प्रभारी पीएसआई रवि कुमार की अगुवाई में एसआई रविंद्र कुमार की टीम ने आरोपी प्रमोद कुमार निवासी गांव अहिकौरा, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश तथा विशाल सिंह निवासी जय प्रकाश नगर, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश को काबू किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामदास सैर निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसकी कांगथली मेन रोड पर सीमेंट की दुकान है। करीब 12 दिन पहले उसकी ऑनलाइन माध्यम से योगेश पटेल नामक व्यक्ति से सीमेंट लेने के संबंध में बातचीत हुई।

आरोपी ने उसे सीमेंट की डीलरशिप के लिए पहले 1 लाख 25 हजार रुपये जमा करवाने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों पर 75 हजार रुपये तथा 50 हजार रुपये, कुल 1 लाख 25 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद आरोपी ने उसे 1000 कट्टे सीमेंट भेजने का भरोसा देते हुए सीमेंट की एडवांस पेमेंट के तौर पर 2 लाख 45 हजार रुपये और जमा करवाने को कहा।

शिकायतकर्ता ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को बताए गए खाते में 2 लाख 45 हजार रुपये जमा कर दिए। इस प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा कुल 3 लाख 70 हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने न तो सीमेंट की डिलीवरी की और न ही पैसे वापस किए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी द्वारा उससे जीएसटी के 18 प्रतिशत रुपये और देने की मांग की गई तथा पैसे वापस नहीं करने की धमकी भी दी गई। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त ठगी में दोनों आरोपियों के बैंक खाते इस्तेमाल हुए थे। दोनों आरोपियों से व्यापक पूछताछ की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment