कैथल में साइबर ठगी, अवैध हथियार और चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

कैथल में साइबर ठगी, अवैध हथियार और चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट के जरिए 9.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,  एक आरोपी पहले गिरफ्तार

कैथल जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने साइबर ठगी, अवैध हथियार रखने और चोरी के अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल और चोरी का सामान भी बरामद किया है।

कैथल/29 अगस्त २०२६/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट के जरिए 9.50 लाख रुपये की साइबर ठगी

जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर अपराध पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट का झांसा देकर 9 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई रवि कुमार की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव भोडिया खेड़ा जिला फतेहाबाद हाल कबीर बस्ती फतेहाबाद निवासी सुरज व भाटिया कालोनी फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शुटर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गुहला निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार उसकी फेसबुक आईडी पर मई 2026 में नंदिता सूद नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद उक्त महिला ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। भेजे गए लिंक के माध्यम से शिकायतकर्ता ने http://www.imketen.net वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया।

शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने पर वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया गया तथा रकम निकालने में भी सफलता मिली। इससे शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर विश्वास हो गया। इसके बाद फर्जी वेबसाइट के कस्टमर केयर के माध्यम से शिकायतकर्ता को अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भेजी गई और निवेश के नाम पर लगातार रकम जमा करवाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने जून 2026 के दौरान आरोपियों द्वारा बताए गए 11 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट पर शिकायतकर्ता के वर्चुअल अकाउंट में निवेश की रकम पर मुनाफा जोड़कर 38,49,174 रुपये का बैलेंस दिखाया। जब शिकायतकर्ता ने इस रकम को अपने बैंक खाते में निकालने का प्रयास किया तो फर्जी कस्टमर केयर द्वारा निकासी रोक दी गई। इसके बाद रकम निकालने के लिए 25 प्रतिशत भुगतान शुल्क के नाम पर 7,17,296 रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। शिकायतकर्ता को ठगी का संदेह होने पर उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसका विड्रॉल पूरी तरह ब्लॉक कर दिया।

जिस बारे थाना साइबर क्राइम कैथल में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी अनिल कुमार को काबू किया जा चुका हैं। दोनों आरोपी खाताधारकों व साइबर ठगों के बीच में कमीशन पर खातों को उपलब्ध करवाते थे। दोनों आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध असला रखने के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपी काबू

अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से 315 बोर के 2 अवैध देसी पिस्टल बरामद हुए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की अपराधों की रोकथाम के संबंध में सेक्टर 18 कैथल में मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार के पास अवैध देशी कट्टा है और वह सेक्टर 18 कैथल स्थित पार्क में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत दबिश देकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को काबू कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 19, सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जींस पेंट की जेब से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस बारे थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में सीआईए-1 कैथल प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार व एचसी दिनेश कुमार की टीम थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव मुंदड़ी बस अड्डे पर मौजूद रहते हुए सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि गांव नीमवाला निवासी सुशील उर्फ रौन्नी के पास अवैध देशी पिस्तौल है और वह कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास वाहन के इंतजार में खड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी नहर की कच्ची पटरी की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने करीब 15-20 कदम की दूरी पर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव नीमवाला निवासी सुशील उर्फ रौन्नी के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जांच करने पर पिस्तौल का चैम्बर खाली मिला। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

थाना कलायत क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कलायत प्रभारी एसआई अमन की अगुवाई में एचसी राममेहर सिंह की टीम ने आरोपी इंदिरा कॉलोनी कलायत निवासी सलींदर उर्फ सिंधा को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत में इंदिरा कॉलोनी कलायत निवासी सचिन की शिकायत अनुसार वह 28 अगस्त को अपने मकान पर ताला लगाकर काम पर गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से इनवर्टर व बैटरी गायब मिले। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त साइकिल रिक्शा, चोरीशुदा 2 इन्वर्टर तथा 1 बैटरी बरामद की है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment