कैथल में डीसी अपराजिता ने फहराया तिरंगा, मरीजों को फल बांटे

Atal Hind Team Online15 August 20261 min read67 viewsकैथल
कैथल में डीसी अपराजिता ने फहराया तिरंगा, मरीजों को फल बांटे

डीसी अपराजिता ने किया लघु सचिवालय व उपायुक्त निवास पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण

जिला अस्पताल में बांटे मरीजों को फल

राजकुमार अग्रवाल/कैथल /15 अगस्त 2026 /अटल हिन्द

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डीसी अपराजिता ने शनिवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने इससे पूर्व उपायुक्त निवास पर भी ध्वजारोहण किया और गार्द की सलामी ली। जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के कर्मियों के साथ डीसी ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई दी। साथ ही लड्डू वितरित करवाकर खुशी मनाई।

उन्होंने कहा कि आजादी का उत्सव जहां हमें देश के स्वतंत्र होने का एहसास कराता है, साथ ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की भी याद दिलाता है। हमें शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

डीसी ने अपराजिता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद डीसी अपराजिता ने जिला सचिवालय पहुंचकर मरीजों में फल वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित-डीसी अपराजिता के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। देश के प्रति शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।

S

Share:

Comments

Leave a comment