कैथल के कलायत में परचून दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैथल जिले के कलायत थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 506 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
परचून की दुकान पर छापेमारी और गिरफ्तारी
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना कलायत पुलिस ने गांव चौशाला स्थित एक परचून दुकान पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दुकान से 506 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को काबू किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना कलायत एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार की टीम गश्त दौरान रामगढ़ से चौशाला रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि सुरेश निवासी चौशाला बस अड्डा चौशाला के पास लक्ष्मी करियाणा स्टोर नाम से परचून की दुकान चलाता है। वह दुकान की आड़ में गांजा फूलपत्ती बेचने का काम करता है। जिसे दबिश देकर नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। रेडिंग पार्टी का गठन करके पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने उक्त दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध चौशाला निवासी सुरेश को काबू कर लिया गया।
तलाश के दौरान बरामद हुआ गांजा
पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची। कंचन पाण्डया, ईटीओ कैथल के समक्ष ली गई तलाशी शुरू की गई। दुकान के काउंटर की निचली दराज में रखे एक पॉलिथीन से 506 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एसआई विक्रम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पहले भी शराब तस्करी के दो मामले दर्ज है। आरोपी से व्यापक पूछताछ की जा रही है।