कैथल के श्री गीता भवन मंदिर में सावन शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन और शिव आराधना का आयोजन

Team Atal Hind11 August 20261 min read56 viewsकैथल
कैथल के श्री गीता भवन मंदिर में सावन शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन और शिव आराधना का आयोजन

कैथल के श्री गीता भवन मंदिर में पावन सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री गीता भवन मन्दिर, कैथल के प्रधान, कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्यों ने प्रेस आमंत्रण जारी किया है। मंदिर परिसर में मनोकामना पूर्ण शिव शक्ति सिद्ध पीठ पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

भजन-कीर्तन और शिव आराधना का समय

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2026, मंगलवार को भजन-कीर्तन एवं शिव आराधना का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय दीपक भगत हाल, श्री गीता भवन मन्दिर, कैथल में संपन्न होगा। कार्यक्रम का समय सायं 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रखा गया है।

भजन गायक और प्रसाद वितरण

इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दर्पण शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही उपस्थित सभी भक्तों के लिए रात्रि 8:30 बजे व्रत वाला प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी पत्रकार बंधुओं और क्षेत्रवासियों से सादर अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में पधारकर इसकी कवरेज करें और इसे जन-जन तक पहुंचाएं।

Share:

Comments

Leave a comment