कैथल में हर घर तिरंगा अभियान शुरू, रविवार को सरकारी स्कूलों और कार्यालयों पर लहराया देश का झंडा

Team Atal Hind9 August 20262 min read27 viewsकैथल
कैथल में हर घर तिरंगा अभियान शुरू, रविवार को सरकारी स्कूलों और कार्यालयों पर लहराया देश का झंडा

कैथल में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को सभी राजकीय स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के भवनों पर देश का झंडा लगाया गया। यह अभियान सफल रूप से चले, इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को जागरूक किया जाएगा।

अभियान के लिए नोडल अधिकारी और सुरक्षा के प्रबंध

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डीसी अपराजिता ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नगर आयुक्त कपिल शर्मा तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद के सीईओ सुरेश रवीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के तहत होने वाले आयोजनों के दृष्टित यातायात को सुचारू रूप से चलाने एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे

9 अगस्त से 17 अगस्त तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम

डीसी अपराजिता ने बताया कि 10 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी जो कमेटी चौक, पेहवा चौक, विश्वकर्मा चौक, चीका बाईपास, सीवन गेट, भाई उदय सिंह तक जाएगी। 11 अगस्त को खेल विभाग द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी, जो सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम से पेहवा चौक, जिला सचिवालय, ढांडा रोड से वापसी स्टेडियम पहुंचेगी।

डीसी अपराजिता ने बताया कि 12 अगस्त को शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से सामूहिक रैली आयोजित की जाएगी जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल से भाई उदय सिंह तक पहुंचेगी। इसी प्रकार 13 अगस्त को ई-बाइक रैली आयोजित की जाएगी, जो आरकेएसडी कॉलेज, कैथल से पेहवा चौक, जिला सचिवालय, ढांड रोड से वापसी आरकेएसडी कॉलेज तक निकलेगी।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा जिसका आयोजन गीता भवन कैथल में होगा। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक, आरटीए सचिव, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला खेल अधिकारी को अभियान सफल करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है

Share:

Comments

Leave a comment