कैथल में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: गूंजे भारत माता की जय के नारे | Kaithal News

Atal Hind Team Online12 August 20263 min read29 viewsकैथल
कैथल में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: गूंजे भारत माता की जय के नारे | Kaithal News

कैथल की तपोभूमि पर तिरंगे का गौरव, डॉ. अर्चना गुप्ता बोलीं—तप, त्याग और बलिदान की परंपरा ही भारत की असली शक्ति

ऋषियों की तपस्या से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तक, भारत की मिट्टी ने हमेशा राष्ट्र को स्वयं से ऊपर रखा : डॉ. अर्चना गुप्ता

तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर,ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान ने राष्ट्रीय ध्वज को एक बार फिर जन-जन के उत्सव से जोड़ दिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैथल में सैकड़ों वाहनों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजी कपिल मुनि की धरती

हर घर पर फहरता तिरंगा स्वतंत्रता के बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र प्रथम का संकल्प : डॉ. अर्चना गुप्ता

कैथल /12 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कैथल बुधवार को एक अलग ही रंग में दिखाई दिया। जिस धरती की पहचान सदियों से तप, त्याग और भारतीय संस्कृति से रही है, उसी धरती पर आज हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों कदमों ने स्वतंत्रता के ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन किया। माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों और गाड़ियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से पूरा कैथल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

जिमखाना क्लब से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा पिहोवा चौक, करनाल रोड और सचिवालय चौक से होते हुए लाला चरणदास शोरेवाला मार्ग पहुंची। पूरे रास्ते हाथों में लहराते तिरंगे और जगह-जगह नागरिकों द्वारा किए गए स्वागत ने यात्रा को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कपिल मुनि की यह पवित्र धरती हमें तप और त्याग की प्रेरणा देती है और भारत की स्वतंत्रता भी ऐसे ही असंख्य त्याग और बलिदानों की अमूल्य विरासत है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वयं और अपने परिवारों से ऊपर राष्ट्र को रखा और भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को तो नमन करते ही हैं जिनके नाम इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं, साथ ही उन असंख्य गुमनाम वीरों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं जिनके बलिदान की कहानी शायद इतिहास के पन्नों तक नहीं पहुंच सकी। स्वतंत्र भारत की प्रत्येक सांस ऐसे ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों की ऋणी है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना ध्वज नहीं है। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, सैनिकों का शौर्य, किसानों और श्रमिकों का पुरुषार्थ तथा 140 करोड़ भारतीयों के सपने समाहित हैं। यही तिरंगा हमें भाषा, क्षेत्र, जाति और वर्ग से ऊपर उठाकर एक पहचान देता है—हम भारतीय हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान ने राष्ट्रीय ध्वज को एक बार फिर जन-जन के उत्सव से जोड़ दिया है। जो तिरंगा कभी स्वतंत्रता सेनानियों के हाथों में स्वाधीनता का संकल्प था, वही आज एक सशक्त और आत्मविश्वासी भारत की पहचान बनकर पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लहरा रहा है।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के महापर्व पर हर परिवार अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा अवश्य फहराए। घर की छत पर फहरता प्रत्येक तिरंगा हमारी आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीरों को एक परिवार की ओर से दिया गया नमन है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित राजनीति से ऊपर है। भाजपा का कार्यकर्ता समाजसेवा, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रगौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है। कैथल में तिरंगा यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन बताता है कि राष्ट्र के प्रति प्रेम किसी अभियान या अवसर तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में जीवित संस्कार है।

उन्होंने कहा, “ऋषियों के तप से पवित्र और वीरों के बलिदान से स्वतंत्र हुई यह भारत भूमि हमें एक ही मंत्र देती है—राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं।”

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, , मुनीश कठवाड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment