कैथल में आईजी अशोक कुमार ने एनडीपीएस केस प्रॉपर्टी की चेक, कलायत में जमीन हड़पने और अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैथल में आईजी अशोक कुमार ने एनडीपीएस केस प्रॉपर्टी की चेक, कलायत में जमीन हड़पने और अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैथल में पुलिस प्रशासन और पुलिस विभाग से जुड़ी आज की बड़ी खबरें सामने आई हैं। इन खबरों में आईजी करनाल मंडल द्वारा एनडीपीएस मामलों की केस प्रॉपर्टी की जांच, कलायत में नाबालिग बच्चों की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी और एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ द्वारा अवैध हथियार सहित एक कुख्यात आरोपी की गिरफ्तारी शामिल है। इन सभी मामलों में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल अशोक कुमार बुधवार को पुलिस लाइन कैथल स्थित एनडीपीएस मालखाना पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनके द्वारा जुडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत सील की गई। प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा 64 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें अफीम, चूरा पोस्त, डोडापोस्त, गांजा, चरस, हेरोईन शामिल है, को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आईजी, करनाल मडंल, करनाल अशोक कुमार तथा एसपी कैथल मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा पुलिस लाइन स्थित मालखाना की जांच की गई। जिसके दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमे का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विचाराधीन चल रहे 62 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है तथा डिसाइड हो चुके 2 मामलों के नमुनो को नष्ट किया जाएगा। इस दौरान डीएसपी रोहताश, डीएसपी रमेश गुलिया, आईजी प्रवाचक एसआई सुभाष, एसपी प्रवाचक एसआई तरसेम, ओएएसआई प्रवेश, मालखाना इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार, एचसी होशियार सिंह अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जांच प्रक्रिया उपरांत मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को आईजी अशोक कुमार द्वारा सील कर दिया गया। उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल स्थित गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियम अनुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है।

कलायत में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कलायत क्षेत्र के गाँव चौसाला में नाबालिग बच्चों की पैतृक जमीन हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का हस्तांतरण एवं विक्रय कराने के मामले की जांच थाना कलायत पुलिस प्रभारी पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई सुभाष सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव चौसाला निवासी आरोपी सोनु तथा मटौर निवासी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चौसाला निवासी पवन की शिकायत अनुसार उसके भाई सतीश कुमार का 1 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पैतृक भूमि उत्तराधिकार के अनुसार उनकी पत्नी पुष्पा तथा दोनों नाबालिग पुत्रों आदित्य और तेजेन्द्रपाल के नाम दर्ज हुई। दोनों बच्चे अभी भी नाबालिग हैं। पुष्पा ने अन्य आरोपियों नरेश उर्फ सोनू, भूपेंद्र (नंबरदार), गौरव शर्मा (वकील) तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर नाबालिग बच्चों के फर्जी आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर पारिवारिक हस्तांतरण संबंधी वसीका पंजीकृत करवाकर राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल भी मंजूर करवा लिया। इसके बाद उक्त जमीन को एक अन्य व्यक्ति के पक्ष में लगभग 46.96 लाख रुपये में बेच दिया गया। पूरी प्रक्रिया सुनियोजित साजिश के तहत की गई तथा नाबालिग बच्चों के हितों की अनदेखी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का हस्तांतरण और विक्रय कराया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में आरोपी सोनू ने आरोपी मंदीप से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। दोनो आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगें, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ने 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया काबू

अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ कैथल द्वारा एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से दो अवैध 315 बोर देशी कट्टे व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में गांव सांगन बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जम्मू-कटरा हाईवे पुल के नीचे हरिपुरा- सिनंद रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग सहित बैठा हुआ है, जिसके पास अवैध 315 बोर देशी कट्टे व कारतूस हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जम्मू-कटरा हाईवे पुल के नीचे हरिपुरा-सिनंद रोड पर दबिश दी। वहाँ सूचना में बताए गए हुलिए का एक युवक मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग सहित बैठा दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान मेहमदपुर तहसील जिला सोनीपत निवासी नवीन उर्फ पटवारी के रूप में हुई। जिसके कब्जे में पिट्ठू बैग से 315 बोर के 2 अवैध देशी कट्टे तथा चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई राममेहर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी एक अपराधिक किस्म का हैं जिस पर पहले भी आर्म्स व लड़ाई- झगड़ा के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

Share:

Comments

Leave a comment