कैथल डीसी अपराजिता की पहल पर कूड़ा बीनकर दान करने वाले फकीरचंद को मिला सम्मान

Atal Hind Team Online15 August 20262 min read69 viewsकैथल
कैथल डीसी अपराजिता की पहल पर कूड़ा बीनकर दान करने वाले फकीरचंद को मिला सम्मान

कैथल में स्वतंत्रता दिवस पर 20 हस्तियां सम्मानित

राजकुमार अग्रवाल/कैथल  /15 अगस्त 2026 /अटल हिन्द

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महानुभावों को सम्मानित किया। जिसमें डीसी अपराजिता की पहल पर शहर से कूड़ा बीनकर करीब 40 लाख रुपये दान करने वाले फकीर चंद को सम्मानित किया गया। साथ ही गांव कैलरम निवासी राहुल बिना किसी भेदभाव गांव की गलियां साफ करने के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर संदीप कुमार, भारत स्काउट एवं गाइड के विकास कुमार, खेल विभाग से जूडो प्रशिक्षक जोगिंद्र कुमार, पुलिस से इंस्पेक्टर सुनील व सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डा. किरण संधू, नगर परिषद से सफाई दरोगा बिट्टू, पंचायत राज विभाग से क्लर्क गगन, डीआईपीआर कार्यालय से अरविंद्र कुमार, सिंचाई विभाग से एसडीएम मनिंद्र सिंह, जिला परियोजना समग्र शिक्षा विभाग से एपीसी मनोज कुमार, एडीसी कार्यालय से सोनिका, जन स्वास्थ्य विभाग से दीपक कुमार, पाबला सरपंच कविता रानी, गांव रसीना निवासी महेंद्र , अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन राजकुमार, रामनगर निवासी सुरेंद्र सैनी व समाजसेवी लाजपत सिंगला को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रगीत से हुआ कार्यक्रम का आगाज

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के पहुंचते ही सबसे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। फिर मुख्य अतिथि ने अपना शुभ संदेश दिया। इसके बाद मंच के सामने से परेड निकाली गई। मंत्री ने परेड की सलामी ली। इसके बाद करीब एक हजार से अधिक बच्चों ने पीटी, डंबल एवं लेजियम शो के माध्यम से सम्मां बांध दिया। इसके बाद डीएवी पूंडरी के बच्चों ने योग की प्रस्तुति दी। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में भी राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अति िने आसमान में खुशहाली के प्रतीक गुबारे छोड़े और सभी को शुभकामनाएं दीं।

बारिश के बावजूद हुआ भव्य आयोजन

शनिवार रात को भारी बारिश के चलते पुलिस लाइन मैदान में भारी मात्रा में पानी भर गया था। डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार एडीसी डा. सुशील कुमार, सीटीएम कैप्टन परमेश सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सुबह चार बजे से मैदान पर डटे रहे। सुबह साढ़े आठ बजे तक मैदान में नई मिट्टी डालकर पानी की निकासी करवाई। दो से तीन लेयर मेट बिछवाकर मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार किया। इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन सुबह चार बजे से डटा रहा। जिसकी डीसी अपराजिता ने सराहना की और सभी को सफल आयोजन की बधाई दी।

Share:

Comments

Leave a comment