KAITHAL LIC. के रिटायर्ड अधिकारी एन.डी. गोयल पर मामला दर्ज
कैथल, 24 अप्रैल(Atal Hind ) : थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते हुए बगैर अनुमति के एल.आई.सी. एजैंट के द्वारा अनावश्यक रुप से दुकान खोलने पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया, जिसके खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एस.पी. शशांक कुमार सावन ने कहा कि एक सूचना मिलने उपरांत थाना सिविल लाईन की पी.सी.आर.-3 के इंचार्ज एस.आई. आजाद ङ्क्षसह ने ढांड रोड़ पर जाकर देखा कि एल.आई.सी. के रिटायर्ड विकास अधिकारी एन.डी. गोयल अपना प्राइवेट कार्यालय खोलकर लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों की उल्लंघना कर रहा है। बताया जा रहा है कि एन.डी. गोयल मौजूदा समय मे भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कैथल मे बतौर साथी एजेंट के तौर पर कार्यरत है।
सिविल लाइन थाना पुलिस अनुसार सब-इंस्पैक्टर आजाद singh ने गश्त दौरान जब रिटायर्ड विकास अधिकारी एन.डी. गोयल के कार्यालय पर छापा मारा और उनसें कार्यालय खोलने की अनुमति बारे परमिशन मांगी तो रिटायर्ड विकास अधिकारी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। सिविल लाइन पुलिस अनुसार एन.डी. गोयल ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपना कार्यालय खोला हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोविड-19 महामारी के अंतर्गत आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188, 505 (1) बी, व 51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर इस बारे में एन.डी. गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना कार्यालय केवल साफ-सफाई के लिए खोला था, उसके अंदर कोई काम नहीं किया जा रहा था। लेकिन किसी ने उसकी पुलिस को झूठी शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जांच में सब साफ हो जाएगा। मैंने लॉकडाउन की पूरी पालना की है।