कैथल: कमरे से 639 ग्राम चरस मिलने के मामले में जेल में बंद महंत गिरफ्तार

कैथल: कमरे से 639 ग्राम चरस मिलने के मामले में जेल में बंद महंत गिरफ्तार

राजपुरी डेरा हत्याकांड

कैथल: कमरे से 639 ग्राम चरस मिलने के मामले में जेल में बंद महंत गिरफ्तार

कैथल /10 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैथल में बाबा लदाना स्थित डेरा बाबा राजपुरी के महंत रहे दुजपुरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हत्या के मामले में जिला जेल में बंद दुजपुरी को डेरा परिसर स्थित उसके कमरे से 639 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद होने के मामले में संगतपुरा चौकी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस को आरोपी का पांच दिन का रिमांड मिला है।

तलाशी अभियान में बरामद हुआ था नशीला पदार्थ

पुलिस के अनुसार सात सितंबर को न्यायालय के आदेश पर डेरा बाबा राजपुरी में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान दुजपुरी के विश्राम कक्ष में बनी अलमारी से पॉलीथिन में रखा 639 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। पुलिस ने पदार्थ को चरस (सुल्फा) बताते हुए इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया था। मामले की जांच संगतपुरा चौकी प्रभारी एसआई बलराज सिंह को सौंपी गई थी।

हत्या के मामले में पहले से बंद है आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दुजपुरी पहले से ही साधु शिव शंकर पुरी की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि चरस कहां से लाई गई थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment