कैथल में 2019 के हत्या मामले में वांछित आरोपी प्रवीण की तलाश जारी, पुलिस ने मांगी आमजन से मदद

Team Atal Hind11 August 20261 min read10 viewsकैथल
कैथल में 2019 के हत्या मामले में वांछित आरोपी प्रवीण की तलाश जारी, पुलिस ने मांगी आमजन से मदद

कैथल जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा वर्ष 2019 के एक हत्या के मामले में वांछित आरोपी के संबंध में आमजन से सहयोग की अपील की गई है। इस मामले में पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे आरोपी के बारे में सूचना दें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

हत्या मामले की पूरी जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की अभियोग संख्या 545 दिनांक 25 दिसंबर 2019, धारा 302 भारतीय दंड संहिता, थाना पुंडरी में दर्ज है। इस मामले में संदिग्ध प्रवीण पुत्र रणधीर निवासी गांव मुंदड़ी, जिला कैथल वांछित चल रहा है। उक्त मामले में प्रदीप पुत्र सतपाल, निवासी गांव मुंदड़ी की हत्या हुई थी।

फरार चल रहा है आरोपी प्रवीण

प्रदीप की हत्या के संबंध में प्रवीण पर शक होने के बाद वह दिनांक 16 फरवरी 2020 को अपने घर गांव मुंदड़ी से फरार हो गया था। इसके बाद से उसके बारे में कोई पता नहीं चला है और वह लगातार पुलिस की पकड़ से दूर है।

पुलिस ने की सूचना देने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रवीण पुत्र रणधीर के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है अथवा उसके ठिकाने के बारे में पता चलता है। तो इसकी सूचना तत्काल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल अथवा पुलिस कंट्रोल रूम कैथल को दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment