कैथल में सांसद नवीन जिंदल की पहल पर आयोजित हुई माई भारत क्विज की ब्लॉक स्तरीय परीक्षा, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Team Atal Hind10 August 20262 min read22 viewsकैथल
कैथल में सांसद नवीन जिंदल की पहल पर आयोजित हुई माई भारत क्विज की ब्लॉक स्तरीय परीक्षा, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

कैथल में विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से 'माई भारत क्विज' की ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग, कैथल के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस परीक्षा में 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

विद्यार्थियों ने परखी अपनी जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस परीक्षा में विद्यार्थियों से भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा देकर अपनी सामान्य ज्ञान और देश से जुड़े विषयों की समझ का प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि 'माई भारत क्विज' सांसद नवीन जिंदल की पहल पर विद्यार्थियों में राष्ट्र, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में 700 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है

संविधान संग्रहालय के शैक्षणिक भ्रमण का मिलेगा अवसर

उन्होंने बताया कि क्विज के परिणाम के आधार पर 21 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को देश के पहले संविधान संग्रहालय के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलेगा। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्र भारत की संवैधानिक यात्रा को करीब से समझने का अवसर मिलेगा

विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है उद्देश्य

रविन्द्र धीमान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें देश के इतिहास, संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों से जोड़ना है। 'माई भारत क्विज' विद्यार्थियों में जिज्ञासा, जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर प्रमोद राणा जिला शिक्षा अधिकारी कैथल, प्रवीण थरेजा उपाधीक्षक, कुशल कुमार प्रतियोगिता जिला प्रभारी, विनोद आर्य, रमन कुकरेजा, सतीश जांगड़ा, विरेंद्र सारन कलायत प्रभारी, अरविंद गोलन पुंडरी प्रभारी, सुमित गोयत और सिलेंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment