कैथल में पुलिस अधिकारियों के लिए एआई और ई-साक्ष्य प्रशिक्षण आयोजित, 14 पुलिसकर्मी पदोन्नत

कैथल में आईजी करनाल मंडल अशोक कुमार के निर्देशन में अनुसंधान अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गूगल जेमिनी, चैट जीपीटी एवं ई-साक्ष्य विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैथल, करनाल व पानीपत जिलों के डीएसपी, थाना प्रबंधक, अनुसंधान अधिकारी, साइबर सेल और महिला थाना के जांच अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कैथल से डीएसपी कलायत रोहताश और 15 आईओ शामिल हुए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी तथा ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग के माध्यम से साक्ष्य प्रबंधन, डिजिटल जांच, दैनिक पुलिस कार्यप्रणाली तथा डेटा प्रबंधन को अधिक आधुनिक, तेज एवं प्रभावी बनाना है।