कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और लाहण के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Team Atal Hind10 August 20262 min read22 viewsक्राइम
कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और लाहण के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कैथल में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहण बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

सीवन थाना क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी और 100 लीटर लाहण

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पहले मामले में थाना सीवन पुलिस के एसआई सुभाष सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने डेरा कुचिया निवासी अवतार सिंह के मकान पर दबिश दी और आरोपी अवतार सिंह को काबू किया। जांच के दौरान मकान के अंदर रखे प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम से करीब 100 लीटर लाहण बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अनाज मंडी कैथल से सिकंदर गिरफ्तार, 15 बोतल देशी शराब बरामद

दूसरे मामले में पुलिस चौकी अनाज मंडी कैथल के पीएसआई मन्नु की अगुवाई में एसआई रमेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर डेहा बस्ती, अनाज मंडी कैथल में दबिश दी गई। इस दौरान वार्ड नंबर 25 अनाज मंडी कैथल निवासी आरोपी सिकंदर उर्फ पिकां को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में रखे प्लास्टिक कट्टे से 15 बोतल ठेका देशी शराब बरामद हुई।

एंटी नारकोटिक सैल ने गांव जाखौली से दयाराम को 36 बोतल शराब सहित दबोचा

एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल के एसआई जय भगवान की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जाखौली निवासी दयाराम के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी दयाराम को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास रखे प्लास्टिक कट्टे से 3 पेटी ठेका देशी शराब यानी कुल 36 बोतल देशी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है。

Share:

Comments

Leave a comment