कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर और मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने वाले आरोपी गिरफ्तार

Team Atal Hind8 August 20263 min read25 viewsक्राइम
कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर और मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने वाले आरोपी गिरफ्तार

कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को काबू करने के साथ-साथ मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में बरामद 21 लाख रुपये और अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

चौंकी रामथली पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चौंकी रामथली पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त तथा 2 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम गश्त दौरान खरकां क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरका निवासी अमरीक राम उपनाम नंदलाल अवैध शराब बेचने का कार्य करता है और बैग में अवैध शराब रखकर गांव उरलाना की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने उरलाना-खरका रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम खरका निवासी अमरीक राम उपनाम नंदलाल बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पीठू बैग से एक प्लास्टिक बोतल से 2 लीटर अवैध शराब और पॉलीथिन से 1 किलो 250 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। थाना गुहला में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई जयपाल द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी अमरिक को पहले भी एंटी नारकोटिक सैल कैथल पुलिस टीम द्वारा 27 अगस्त 2022 को खरकां से 870 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है।

मुकदमे की आड़ में 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस कैथल द्वारा आपराधिक तत्वों, उगाही करने वालों तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मुकदमे की आड़ में समझौते का दबाव बनाकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 1 अन्य आरोपी को काबू कर लिया गया है। मामले में पहले ही 4 अन्य आरोपी काबू किए जा चुके हैं और सभी पांचों आरोपियों के कब्जे से ऐंठे गए सभी 21 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

कौल निवासी साहिल की शिकायत अनुसार 23 मई 2026 को जोगिंद्र निवासी कौल ने उसके तथा उसके पिता राजपाल के विरुद्ध थाना ढांड में पोकसो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट तहत मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त मुकदमा झूठा, मनगढ़ंत और एक सोची-सहमझी साजिश का हिस्सा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ व्यक्तियों ने एकजुट होकर पुलिस पर दबाव बनाने, गांव में सामाजिक शांति भंग करने तथा जातीय तनाव फैलाने का प्रयास किया। इसके बाद समझौते के नाम पर पैसों की मांग शुरू की गई और शिव कुमार सिसला, राहुल, महावीर मास्टर तथा उनके साथियों ने लगातार दबाव बनाया। पूर्व सरपंच गुलाब सिंह तथा समुद्र सिंह ने भी संपर्क कर 'सेटिंग' करवाने की बात कही।

शिकायतकर्ता के अनुसार प्रारंभिक तौर पर 35 लाख रुपये की मांग की गई, जो बाद में घटाकर 21 लाख रुपये कर दी गई। मानसिक दबाव और सामाजिक बदनामी के कारण 8 जून 2026 को शिकायतकर्ता ने 21 लाख रुपये अपने घर गांव कौल में गुलाब सिंह सरपंच और समुद्र सिंह को दिए, जिसे आगे गांव सिसला पहुंचाया गया। 11 जून 2026 को गांव कौल की वाल्मीकि चौपाल में पंचायत बुलाई गई, जहां समझौता बिना पैसे के होना दर्शाया गया और माफी मंगवाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम ने कौल निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल के कब्जे से 1 लाख 63 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। इस मामले में पहले गांव सिसला निवासी शिवकुमार, गांव कौल निवासी जोगिंदर, करेशन तथा अशोक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।

Share:

Comments

Leave a comment