कैथल में एंटी नारकोटिक सेल ने 7.42 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू, पुंडरी पुलिस ने पकड़ी 12.50 बोतल देसी शराब

कैथल में एंटी नारकोटिक सेल ने 7.42 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू, पुंडरी पुलिस ने पकड़ी 12.50 बोतल देसी शराब

कैथल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल ने 7.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को काबू किया है, जबकि थाना पुंडरी पुलिस ने 12.50 बोतल देसी शराब बरामद की है।

एंटी नारकोटिक सेल कैथल की कार्रवाई

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने एक आरोपी को 7.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम सीवन बाईपास पर गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मानस निवासी गुरदीप सिंह उर्फ प्रवीण हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। यह आरोपी अभी खनौरी रोड के पास स्थित जाट धर्मशाला के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम फिर रहा था। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा जाट धर्मशाला के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध गांव मानस निवासी गुरदीप सिंह उपरोक्त को काबू कर लिया है। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई। आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी लोअर की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पॉलीथिन से 7.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौका पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना पुंडरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बरामद

अवैध शराब खुर्दे का धंधा करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसा गया है। थाना पुंडरी पुलिस द्वारा एक आरोपी को 12.50 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पुंडरी पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम को गश्त दौरान गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर सिसमौर रोड गांव पाई स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गांव पाई निवासी जयबीर सिंह को काबू कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी की दुकान में रखी एक गत्ता पेटी से मार्का क्लब माल्टा की 12.50 बोतल शराब देसी बरामद हुई है। इस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment