कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दो भगौड़े आरोपी गिरफ्तार

Team Atal Hind10 August 20261 min read15 viewsकैथल
कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दो भगौड़े आरोपी गिरफ्तार

कैथल में पुलिस ने पी.ओ. और बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए पकड़ा गया है।

पहला मामला: शराब तस्करी मामले का भगौड़ा काबू

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई महा सिंह की टीम द्वारा आरोपी संदीप निवासी चासवाली, जिला पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संदीप को 21 अगस्त 2022 को चौकी हरनौली पुलिस द्वारा पटियाला कम्हेडी रोड से 12 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया था। थाना चीका में दर्ज इस मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उसे 11 जून 2026 को पी.ओ. (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किया गया था।

दूसरा मामला: चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी हरनौली पुलिस के एचसी कुलबीर द्वारा आरोपी गांव कल्लर माजरा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी वर्ष 2023 के दौरान दर्ज एक चेक बाउंस के मामले में वांछित था। माननीय अदालत द्वारा इस मामले में सुनवाई के दौरान 17 फरवरी 2026 को अशोक कुमार को पी.ओ. घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment