कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल होकर काबू, अलग-अलग मामलों में 5 अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

कैथल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और ऑपरेशन हथियार के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मंडवाल माइनर के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान सरकारी अस्पताल में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी घायल अवस्था में काबू किया गया है। इसके अलावा एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और अपराध शाखा कलायत की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टे, पिस्तौल और जिंदा रौंद बरामद किए हैं।
मंडवाल माइनर पर पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल
कैथल पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सरकारी अस्पताल में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र से गिरफ्तार करके कैथल लाया जा रहा था। इसी दौरान मंडवाल माइनर, असंध रोड राजौंद के पास आरोपी ने पुलिस कर्मचारी का सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से फरार होने का प्रयास किया। आरोपी ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी ने पेड़ों की आड़ से पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सरकारी अस्पताल कैथल में क्योड़क निवासी कुलदीप व अभिषेक पर क्योड़क निवासी गोविन्द तथा गयोंग निवासी गोकन ने चाकूओं से जानलेवा हमला किया तथा फरार हो गए थे। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार आरोपियों को काबू करने के लिए 6 पुलिस टीम लगाई गई थी। सीआईए-1 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी गोविन्द निवासी क्योड़क को कल रात को गांव चौंतरा, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। तथा गिरफ्तार करके पुलिस टीम उसको कैथल ला रही थी। पुलिस टीम जब करीब रात 2:30 बजे मंडवाल माइनर के पास पहुंची तो वहां स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान दोनों पुलिस टीमों द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में आपस में विचार-विमर्श किया जा रहा था। इसी दौरान सरकारी बोलेरो में पीछे बैठे आरोपी गोविन्द ने मौका पाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी के गन होल्डर में लगी सरकारी पिस्टल झपटकर छीन ली। आरोपी ने सरकारी वाहन की पिछली खिड़की खोलकर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा करते हुए उसे रुकने की आवाज लगाई, लेकिन आरोपी ने पुलिस कर्मचारी से छीने गए सरकारी पिस्टल से पुलिस पार्टी की ओर सीधा फायर कर दिया। गोली सरकारी वाहन के पिछले हिस्से में लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने आरोपी को काबू करने के लिए पीछा किया। आरोपी मंडवाल माइनर के रजबाहे की पटरी पर पेड़ों की आड़ में छिप गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बिना किसी जान-माल के नुकसान के काबू करने के उद्देश्य से उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा हवाई फायर कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद आरोपी ने पेड़ों की आड़ से पुलिस पार्टी की ओर लगातार सीधे फायर करना शुरू कर दिया। एसआई जसवंत सिंह तथा एएसआई तरसेम कुमार द्वारा आत्मरक्षा में आरोपी को काबू करने के लिए नियंत्रित जवाबी फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोविन्द के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया तथा उसके पास से पुलिस कर्मचारी से छीना गया सरकारी पिस्टल भी बरामद कर लिया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से भागने, पुलिस कर्मचारी से पिस्टल छीनने के आरोप तहत थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ कैथल, कुरुक्षेत्र, गनौर में पहले भी लूट, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला करने के करीब 6 मामले दर्ज है।
ऑपरेशन हथियार के तहत 5 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी अवैध हथियारों सहित काबू
अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस द्वारा ऑपरेशन हथियार दौरान अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल तथा अपराध शाखा कलायत की टीमों ने 5 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 देशी कट्टे, एक 32 बोर देसी पिस्टल तथा 3 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि
पहला मामला: हाईवे 152-डी के नीचे से उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी देसी कट्टे सहित काबू
पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमारी की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे 152-डी पुल के नीचे करनाल से कैथल जाने वाली सड़क पर एक युवक को काबू किया। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक युवक अवैध देशी कट्टा लेकर बैठा हुआ है। युवक की पहचान मनीकान्त भारद्वाज निवासी मलकपुर जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई अजीत कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरा मामला: कलायत बाईपास से जींद निवासी आरोपी देसी कट्टे सहित काबू
डीएसपी ने बताया की दूसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम द्वारा कैथल-नरवाना रोड कलायत बाईपास पर रामगढ़ चौशाला रोड कट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध देशी कट्टा लेकर हाईवे के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर युवक पैदल हाईवे की तरफ जाने लगा, जिसे टीम ने काबू कर लिया। युवक की पहचान आर्यन उर्फ गोलू निवासी कर्मगढ़, जिला जींद के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके एएसआई संदीप द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरा मामला: 152 हाईवे पुल के नीचे से 32 बोर पिस्टल व दो जिंदा रौंद सहित आरोपी काबू
तीसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर 152 हाईवे पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक सौरभ उर्फ डैनी निवासी मोर पत्ती, नरवाना को काबू किया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर देसी पिस्टल तथा दो जिंदा रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एएसआई राममेहर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।