कैथल में पुलिस मुठभेड़ के बाद पूंडरी और बाता में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Team Atal Hind7 August 20263 min read9 viewsक्राइम
कैथल में पुलिस मुठभेड़ के बाद पूंडरी और बाता में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कैथल जिले के पूंडरी और बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित एक आरोपी को सीआईए कलायत की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: - पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। - आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। - आरोपी पर राजस्थान, टोहाना और कैथल में डकैती, स्नैचिंग और चोरी के करीब 15 मामले दर्ज हैं। - आरोपी ने पूंडरी में एक ही रात में 9 दुकानों और बाता में एक ही रात में 5 दुकानों में सेंधमारी की थी।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में कार्रवाई

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैथल में अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।

पुलिस पर की थी फायरिंग और बरामदगी

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों में वांछित है। रात्री करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड पर दबिश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसमर्पण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया।

आपराधिक रिकॉर्ड और पुरानी वारदातें

आरोपी 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डा के पास स्थित 5 दुकानों में चोरी के मामले में तथा 28 जुलाई की रात पूंडरी स्थित 9 दुकानों में चोरी की वारदातों में वांछित था। इसके अलावा आरोपी पर पहले राजस्थान सीकर के थाना उद्योग नगर में स्नैचिंग व चोरी के 5 मामले, रावतसर राजस्थान में चोरी के 3 मामले, कोटा राजस्थान में डकैती के दो मामले, सिटी टोहाना में चोरी के 3 मामले सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं। आगामी जांच के दौरान आरोपी को रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment