कैथल पुलिस का ऑपरेशन हथियार: 2 दिन में 6 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 अवैध देशी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

कैथल पुलिस का ऑपरेशन हथियार: 2 दिन में 6 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 अवैध देशी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

कैथल पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दो दिन का विशेष ऑपरेशन हथियार चलाया गया। इस अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सीआईए-1, सीआईए कलायत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ कैथल तथा स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों ने कुल 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने इन छापों के दौरान 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6 देशी पिस्तौल तथा 3 जिंदा रौंद बरामद किए हैं।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने दी जानकारी

डीएसपी सुशील प्रकाश ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचनाओं और खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पहला मामला: नरड़ बस अड्डा से आरोपी काबू

पहले मामले में सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नरड़ बस अड्डा के पास से आरोपी जीतू को काबू किया। आरोपी जीतू जनकपुरी कॉलोनी, कैथल का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तीतरम में मामला दर्ज किया गया और एएसआई जसबीर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामले: एनएच-152 से आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने एनएच-152 से गांव प्यौदा जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी गुरदेव को एक 315 बोर देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी गुरदेव गांव कोयल, जिला जींद का रहने वाला है और वर्तमान में शुगर मिल कॉलोनी कैथल में किराएदार के रूप में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तीसरा मामला: कैथल-करनाल रोड से आरोपी काबू

तीसरे मामले में सीआईए-1 के एसआई प्रवीन कुमार व एचसी दिनेश कुमार की टीम को एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के उपरांत पुलिस टीम ने कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास दबिश दी। पुलिस ने वहां से आरोपी सुशील उर्फ रौन्नी को काबू कर लिया। आरोपी सुशील गांव नीमवाला का रहने वाला है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौथा मामला: कलायत क्षेत्र से बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

चौथे मामले में सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह व सिपाही रूप सिंह की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र से बाइक पर सवार एक आरोपी को रोका। आरोपी की पहचान रेलु निवासी गांव खरक पांडवा के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांचवां मामला: सेक्टर 18 पार्क से आरोपी काबू

पांचवे मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने सेक्टर 18 कैथल स्थित पार्क में दबिश दी। पुलिस ने वहां से आरोपी मनोज कुमार को काबू कर लिया। आरोपी मनोज कुमार सुभाष नगर कैथल का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छठा मामला: जम्मू कटरा पुल के नीचे से आरोपी गिरफ्तार

छटे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव कलायत से बालू की तरफ जाने वाली सड़क पर जम्मू कटरा पुल के नीचे दबिश दी। पुलिस ने वहां से आरोपी गुरमीत को काबू कर लिया। आरोपी गांव बालू का रहने वाला है और वर्तमान में राजनगर कॉलोनी कैथल में रह रहा था। आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा रौंद बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की फोटो भी जारी की है जिसमें डीएसपी सुशील प्रकाश जानकारी देते नजर आ रहे हैं और आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

Share:

Comments

Leave a comment