कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त और हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, लापता छात्र बरामद और चार उद्घोषित अपराधी काबू

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त और हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, लापता छात्र बरामद और चार उद्घोषित अपराधी काबू

जिला कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए गुहला पुलिस ने थाना गुहला क्षेत्र से दो आरोपियों को 1 किलो 202 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए गुहला पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राकेश कुमार की टीम गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अगौंध निवासी गुरमीत सिंह और थेह बुटाना निवासी बलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर डोडा पोस्त लेने के लिए पंजाब गए हैं।

घग्गर पटरी पर नाकाबंदी कर पकड़े गए तस्कर

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घग्गर पटरी उरलाना पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। ईटीओ कैथल कंचन पांड्या के समक्ष ली गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 202 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुंडरी पुलिस द्वारा रात्रि पैदल गश्त और सुरक्षा का जायजा

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुंडरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ऋषि कुमार की अगुवाई में विशेष रात्रि पैदल गश्त की गई। पुलिस टीम ने बस स्टैंड पुंडरी, कृष्णा कॉलोनी और अरंगपुरी कॉलोनी पुंडरी में रात्रि पैदल मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

एंटी नारकोटिक सेल ने 6.87 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा तस्कर

एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में है। पुलिस ने कठवाड़ से टीक रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान गांव पिंडारसी जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई। ईटीओ कैथल कंचन पांड्या के समक्ष तलाशी में आरोपी से हेरोइन बरामद हुई।

13 वर्षीय लापता नाबालिग लड़का सकुशल बरामद

मिसिंग सेल कैथल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय लापता नाबालिग लड़के को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया है। लड़का राजकीय मिडिल स्कूल कैथल में 8वीं कक्षा में पढ़ता था और 10 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। मिसिंग सेल प्रभारी पीएसआई सुमित कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ढांड रोड के पास ज्वार के खेतों से बच्चे को बेसुध हालत में बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि पढ़ाई में कमजोर होने के कारण बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता था।

पीओ पकड़ो स्टाफ ने चार उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार

पीओ और बेलजंपर्स की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में अलग-अलग मामलों में 4 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चेक बाउंस के मामलों से जुड़े अशोक कुमार, अनूप और कमलजीत शामिल हैं। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े के मामले में न्यायालय द्वारा 25 सितंबर 2024 को पीओ घोषित किए गए अशोका गार्डन कॉलोनी कैथल निवासी अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment