कैथल: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, डीसी अपराजिता ने दिए निर्देश

Atal Hind Team Online5 September 20263 min read31 viewsकैथल
कैथल: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, डीसी अपराजिता ने दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से करें पूरा अधिकारी : डीसी अपराजिता

अभियान की तैयारियों को लेकर डीसी अपराजिता ने ली अधिकारियों की बैठक

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न सेवाएं

स्कूलों में होंगी ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिताएं

कैथल//05 सितंबर  2026  /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान की रूपरेखा अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

डीसी अपराजिता शनिवार को अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान को अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी अपराजिता ने कहा कि इस 30 सेवा संकल्प अभियान’ सुशासन, जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा बूथ स्तर पर दीपक प्रज्वलित किया जाएगा।

वहीं शिक्षा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूल स्तर खंड स्तर तथा जिला स्तर पर 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही नमो सेवा गाथा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा के कार्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं सम्मान की भावना को प्रदर्शित करने के लिए फूलों एवं रंगों से रंगोली बनाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के लिए स्थानीय स्तर पर वाहन के माध्यम से यात्रा आयोजित की जाएगी। इसकी तिथि, रूट, सुरक्षा, स्क्रीन एवं प्रसारण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित जल्द फाइनल की जाए।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए और गतिविधियों का जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जाए। सभी विभागाध्यक्ष अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर डीएमसी कपिल शर्मा, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सेवा सेतु शिविरों में एक स्थान पर मिलेगी विभिन्न सेवाएं

डीसी ने सेवा सेतु’ अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जल्द तिथि का निर्धारण किया जाए। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाएं है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविरों में पेंशन, वोटर आईडी, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी सहित विभिन्न मूलभूत सेवाओं से संबंधित कार्य करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

सफलता की कहानियों लाई जाएंगी जनता के सामने

उन्होंने बताया कि 2014 से 2026 के बीच सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से सकारात्मक बदलाव लाने वाले लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जाएगी। इसी प्रकार सेवा ही मेरा योगदान के तहत स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment