कैथल में 12 अगस्त को होगी भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक लीला राम और जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने गांवों में किया जनसंपर्क

Team Atal Hind10 August 20262 min read25 viewsकैथल
कैथल में 12 अगस्त को होगी भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक लीला राम और जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने गांवों में किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा महोत्सव रैली के निमंत्रण के लिए पूर्व विधायक लीलाराम ने कैथल हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। कैथल विधानसभा में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा रैली महोत्सव के लिए लीलाराम ने गाँव दीवाल, सजूमा, गुहना, चौथ, पाड़ला, मालखेड़ी, नंदसिंह वाला, सांघन, संगतपुरा, बाबा लदाना और क्योड़क गांवों का दौरा किया। गाँव क्योड़क में पहुँचने पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी का सैंकड़ों युवाओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

गाँव क्योड़क में हुआ शानदार स्वागत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गाँव वालों ने कहा कि तिरंगा यात्रा में क्योड़क गाँव से हल्का के सभी गाँवों से ज़्यादा व्हीकलों में सवार होकर लोग आएंगे। गाँव वासियों ने ज्योति सैनी को विश्वास दिलाया कि पिछले साल की तिरंगा यात्रा से ज़्यादा लोग इस बार शामिल होंगे। ज्योति सैनी ने कहा कि कैथल में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा रैली अपने आप में एक अनोखी तिरंगा रैली होगी, जिसमें हजारों लोग अपने ट्रैक्टर, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारत माता का उद्घोष करते हुए शामिल होंगे।

शहीदों को नमन करना हमारा गौरव: लीला राम

लीलाराम ने कहा कि यह हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम शहीदों को याद करें, उनके पराक्रम, उनके शौर्य और उनकी वीरता को नमन करें। जिन शहीदों की कुर्बानियों से आज हम देश में सुरक्षित रह रहे हैं और देश तरक्की कर रहा है, उन शहीदों को नमन करना हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे बेजोड़ संस्कृति है, जहाँ हम अपने ऋषियों, पूर्वजों और वीरों को श्रद्धा और निष्ठा से याद करते हैं और नमन करते हैं।

राष्ट्रवाद और विकास की बात

लीलाराम ने कहा कि जब हम गाँवों में जाते हैं और तिरंगा उत्सव के लिए लोगों से बात करते हैं, तब हर व्यक्ति कहता है कि इस तिरंगा उत्सव में हम सब हिस्सा लेंगे। तिरंगा उत्सव के लिए सभी युवाओं, बुजुर्गों और नौजवानों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की तरफ बढ़ रहा है और लोगों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न हुई है। इस मौके पर राम कुमार नैन, हरपाल, सतु कठवाड़, विकास कठवाड़, सतबीर शर्मा मंडल अध्यक्ष, धीरेंद्र मंडल अध्यक्ष, रामसिंह क्योड़क, मिंटू नंबरदार, बीरा राम, ओमपाल क्योड़क, सिंदर, रामधन शर्मा, इंद्र गोड़, ओमपाल तंवर, सतीश क्योड़क, पाला पंच, संजीव नंबरदार, विकी क्योड़क, जनक क्योड़क, भाग सिंह क्योड़क, बलबीर सरपंच, शमशेर राठी, दर्शन दीवाल, अनिल सजूमा, नरेश सजूमा, साहिल सजूमा, जोगिंदर सरपंच गुहना, ओमपाल शर्मा, बलकार गुर्जर, राजेंद्र चौथ, रोहताश राणा, लज्जा राम शर्मा, सुरजीत सैनी पूर्व सरपंच, जय सिंह सैनी, सोहन शर्मा, गुलशन शर्मा, रमेश संगतपुरा, बलजीत पूर्व सरपंच संगतपुरा, हुक्म चंद सैनी, मेवा राम और कुशलपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment