कलायत में देवेंद्र पांचाल ने फहराया तिरंगा, दिया संदेश

Atal Hind Team Online15 August 20262 min read49 viewsकैथल
कलायत में देवेंद्र पांचाल ने फहराया तिरंगा, दिया संदेश

शहीदों के सपनों का भारत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : देवेंद्र पांचाल

कलायत में लेबरफेड के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति और विकास का दिया संदेश

कलायत/15 अगस्त/अटल हिन्द समाचार सहयोगी /तरसेम सिंह

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलायत में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में लेबरफेड के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अपने संबोधन में चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का अवसर है। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप देश को वर्ष 1947 में आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना, देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना तथा शहीदों के सपना का भारत बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के साहस और बलिदान के कारण देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल, खेल और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान, गरीब, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने तथा विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में सफ्यि योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति की भावना से जोड़ दिया। इस अवसर पर एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी रोहताश, तहसीलदार अजय, बीडीपीओ रितु शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

Share:

Comments

Leave a comment