अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कान्हा का छठी समारोह, गूंजे बधाई गीत

अलीगढ़ महानगर स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर में शनिवार को कान्हा के छठी समारोह की धूम रही। इस धार्मिक कार्यक्रम की पूरी कमान श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के सदस्यों ने संभाली। सांयकाल हुए इस विशेष कार्यक्रम के दौरान श्री वार्ष्णेय मंदिर में नंद बाबा के यहां कान्हा के जन्म पर सखियों ने खूब बधाई गाई। इन मनमोहक गीतों ने सभी उपस्थित भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने किया भक्तों का स्वागत
श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वालों, राहुल गुप्ता स्क्रेप, नीरू गुप्ता स्क्रेप, यतीश वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, कमल गुप्ता बाबा, स्वेता बाबा, मनीष नीलगिरी, मोहिनी नीलगिरी, लकी तनिष्क वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, तन्मय वार्ष्णेय, पलक वार्ष्णेय, मयंक बजाज, छाया गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय, सी ए नितिन वार्ष्णेय, सी ए ईशा वार्ष्णेय, एडवोकेट मनोज वार्ष्णेय, अंबरीश वार्ष्णेय और मुकुल जी ने सभी भक्तों का स्वागत पटका पहना कर किया।
बधाई गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
मन्दिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ने सुंदर बधाई गीत प्रस्तुत किये। इसके अलावा गिरधर वार्ष्णेय और सीमा टाफी, लक्ष्मी वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय सासनी के बधाई गीत जैसे कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया दे दो बधाई और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि बधाई गीतों से श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर देर रात्रि तक गुंजायमान होता रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्री राधे श्याम गुप्ता स्क्रैप, धीरेन्द्र गुप्ता फोटो, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, बृजेश कंटक, भुवनेश वार्ष्णेय, अलका गुप्ता पूर्व पार्षद, योगेश वार्ष्णेय बंटी, यतीश वार्ष्णेय, वीरेश वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, संदीप घी, संतोष डिब्बा, अनिल वार्ष्णेय सासनी, राजू गनपत, अनुपम सज्जू, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, सुनील मित्तल, गिरधर गुप्ता, वीरेश वार्ष्णेय तार, पारस गुप्ता, गणेश गुप्ता पत्ति, लक्ष्मी वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय भोला, दुर्गेश वार्ष्णेय, ख्यालीराम वार्ष्णेय, उमेश सरकोंडा, पूनम सरकोंडा, अनूप गुप्ता, डा राजीव वार्ष्णेय, डॉ सुनील वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, अनुज मास्टर साउंड, तन्मय वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, बिरजू लाइट, बंटी जैसवाल, श्याम जी कपड़े वाले, गिरीश गुप्ता, नीटू शर्मा, भूपेश वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय विक्की आदि उपस्थित थे।