पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह सच्चे जननेता थे : परम संत हुजूर कंवर साहब महाराज

पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह सच्चे जननेता थे : परम संत हुजूर कंवर साहब महाराज
चौधरी जंगबीर सिंह के जनसेवा के कार्यों को उनके सुपुत्र आगे बढ़ा रहे हैं : हुजूर कंवर साहब महाराज
विष्णु शास्त्री/तोशाम /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
परम संत हुजूर कंवर साहब महाराज ने कहा कि पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह सच्चे जननेता थे। उन्होंने सदैव समाज और क्षेत्र के लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी तथा अपने जीवन को जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रखा।
उनके दादा चौधरी मोहबत सिंह आजादी से पूर्व जिला बोर्ड के सदस्य रहे और प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में उन्होंने समाजसेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए चौ. जंगबीर सिंह ने जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया और लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। आज उनके सुपुत्र कमल सिंह प्रधान और हरीकेश पंघाल भी उनके जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
परम संत हुजूर कंवर साहब महाराज ने ये सत्संग वचन चौधरी जंगबीर सिंह के स्मृति स्थल की नींव रखने के पश्चात राधा स्वामी सत्संग दिनोद से जुड़े साध-संगत तथा आसपास के गांवों से उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए फरमाए। उन्होंने चौधरी जंगबीर सिंह के जीवनकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूर्वजों से मिली समाजसेवा की भावना को जीवनभर बनाए रखा। उनका जीवन लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस राह को चौधरी जंगबीर सिंह प्रशस्त करके गए हैं, उसी राह पर चलते हुए उनके सुपुत्र भी जनसेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए रखेंगे। इस अवसर पर परम संत हुजूर कंवर साहब जी महाराज ने चौधरी जंगबीर सिंह स्मृति स्थल की नींव रखी तथा पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में राधा स्वामी सत्संग दिनोद से जुड़े साध-संगत के साथ-साथ आसपास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चौ. जंगबीर सिंह के सुपुत्र कमल सिंह प्रधान ने कहा कि परम संत ताराचंद जी महाराज और वर्तमान में परम संत हुजूर कंवर साहब महाराज की सद्प्रेरणा से वे अपने पिता द्वारा दिखाए गए जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह ने सदैव लोगों के हितों को सर्वोपरि रखा और उनके जीवन से उन्हें समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिली है।
वे अपने पिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सदैव जनसेवा के लिए अग्रसर रहेंगे तथा समाज और क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।
कमल सिंह प्रधान ने बताया कि उनके पिता चौधरी जंगबीर सिंह के जन्मदिवस 1 मार्च तथा पुण्यतिथि 27 मार्च को प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण का प्रयास किया जाएगा। कृषकों के लिए कृषि सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान सम्मेलन, खिलाड़ियों के लिए खेल सम्मान समारोह तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के लिए सामाजिक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष चौधरी जंगबीर सिंह की स्मृति में किए जाएंगे, ताकि उनकी जनसेवा की भावना और समाज के प्रति समर्पण की परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर युद्धवीर चैयरमेन,मांगेराम टिड्डीवाला, रंजीत बंसल,अर्जन नयागांव, राकेश गर्ग, सतबीर भुक्कल, कांग्रेस नेता अशोक मलिक, अनिल शेषमा, कृष्ण वर्मा सुंगरपुर, मुकेश शर्मा ढाणीमाहु, रवी जांगड़ा,जयवीर स्वामी, राजेश धानक निगाना, ओमप्रकाश छिम्मी, राजकुमार सांगा दीपांकर कौशिक, जितेंद्र भालू, जसवीर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मंच, राजेश, रतन, राजकुमार पटौदी सत्यवान जांगड़ा, बिल्लू फोगाट बिरण, अमित अत्री, सुमन शर्मा, पूजा बंसल, सुशीला, सुनीता, कमला, मीना पंघाल, विना, रामपति,ओमपति रोशनी, सुनहरी, किताबी, सुमन लता,आदि अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे