केशव प्रसाद मौर्य का राहुल और अखिलेश पर हमला: कहा—सपा का PDA फर्जी, 2027 में बनेगी भाजपा सरकार

Atal Hind8 August 20264 min read53 viewsउत्तरप्रदेश
केशव प्रसाद मौर्य का राहुल और अखिलेश पर हमला: कहा—सपा का PDA फर्जी, 2027 में बनेगी भाजपा सरकार
  • छात्रों से मिलने झारखंड नहीं गए राहुल गांधी, प्रयागराज में करेंगे नौटंकी, आ ही गए तो जाएं बाबा की कब्र।

सपा का PDA पूरी तरह फर्जी, 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

  • AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

    डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ : श्री मौर्य

  • सपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ों, दलितों, ब्राह्मणों के साथ अन्याय हुआ, अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिला : उपमुख्यमंत्री

  • प्रयागराज/ लखनऊ/ 08 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में नहीं गए क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार हैं और जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और धांधलियां चरम सीमा पर है। प्रयागराज में राजनीतिक ‘नौटंकीबाजी’ करने आ गए, अपने बाबा की कब्र नहीं जाएंगे क्योंकि वहां से राजनीति नहीं चमकेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के हित के बजाय अपना वोट बैंक तलाशने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उन्हें छात्रों का वोट न मिला था न ही भविष्य में मिलने वाला है।

    श्री मौर्य जी ने कहा कि छात्र समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, राजनीतिक दलों के बहकावे का छात्रों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। छात्र निष्पक्ष हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं, हम युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अवसरों के क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के बीच केवल राजनीतिक एजेंडा लेकर जाने से उनका हित नहीं हो सकता।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के राजनीतिक दावे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जो चरित्र रहा है, उसके सामने PDA की बात पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित दिखाई देती है। सपा को यह मालूम हो चुका है कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसी बौखलाहट में समाजवादी पार्टी और उसके नेता तरह-तरह का राजनीतिक नाटक कर रहे हैं।

    मौर्य ने कहा कि यदि अखिलेश यादव वास्तव में पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों के हितैषी थे तो वर्ष 2012 से 2017 तक जब समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार थी और श्री अखिलेश यादव स्वयं मुख्यमंत्री थे, तब उनका PDA कहां चला गया था? उस समय पिछड़े कहां थे, दलित कहां थे और ब्राह्मण कहां थे?

    उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अत्याचार और शोषण की घटनाएं हुईं। लोगों की जमीनों और मकानों पर कब्जे के आरोप लगे और अपराधियों, गुंडों तथा माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आती रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को लोकसभा और विधानसभा के टिकट तक दिए गए। सपा के शासनकाल का इतिहास जनता के सामने है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रियों हों या कुंभ यात्रियों, सभी का सम्मान, सत्कार और स्वागत किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है। राम भक्त हों, शिव भक्त हों, भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हों अथवा मां भगवती के उपासक—सभी श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी है और सरकार विरासत के संरक्षण के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। महाकुंभ के आयोजन ने प्रयागराज की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत किया है। संगम क्षेत्र, मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित प्रयागराज के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था है और सरकार इन स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार एवं अवसरों तथा प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है। यही कारण है कि वर्ष 2017 में भाजपा को जो जनसमर्थन मिला था, वर्ष 2027 में उससे भी अधिक जनसमर्थन भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के कार्यों को देख रही है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

    Share:

    Comments

    Leave a comment