खानक पहाड़ में खनन अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

www.atalhind.com17 June 20264 min read1 viewsभिवानी
खानक पहाड़ में खनन अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
80 घंटे बीत जाने पर भी पहाड़ में खड़ी गाड़ियों पर कोई जांच नहीं हुई, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए : कृष्ण मलिक
एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान मौके पर खड़ी गाड़ियों में अधिकतर मिट्टी तथा बड़े साइज के मिले पत्थर, दर्शा रहे हैं भ्रष्टाचार : कृष्ण मलिक
माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करके अधिकारियो को दिए दिशा-निर्देश : एसडीएम संदीप कुमार

तोशाम/17 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
खानक पहाड़ में खनन कंपनी द्वारा नियम अनुसार पत्थर न देने तथा अवैध वसूली आदि विभिन्न आरोप लगाने वाले कृष्ण मलिक की शिकायत पर तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतकर्ता कृष्ण मलिक का कहना था कि खानक पहाड़ के कुछ क्रेशरो को ई-रवाना में 225/एमटी लाल पत्थर खरीद कर नीला माल गाड़ियों में ले जा रहे हैं, जबकि 325/एमटी नीला पत्थर खरीदने पर मिट्टी लाल पत्थर व बड़ा साइज डाला जा रहा है।
ई-रवाना एचएसआईआईडीसी पर गंभीर सवाल उठाते हैं जिससे स्पष्ट है की खानक में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मलिक ने कहा कि ई-रवाना व सीसीटीवी की जांच कर राजस्व हानि पर कार्रवाई की जाए। कृष्ण मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि नियम अनुसार पत्थर नहीं दिया जा रहा जिससे तीन गाड़ियां मिट्टी से भरी हुई पहाड़ में ही खड़ी रही और करीबन 80 घंटे बीत जाने के बाद भी पहाड़ में खड़ी तीन गाड़ियों पर कोई जांच नहीं हुई मलिक ने उनकी जांच करके आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कृष्ण मलिक ने एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पद का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा खनन करने वाली धनसर कंपनी को लाभ पहुंचा रहे हैं। मलिक ने मांग की कि अवैध वसूली बंद करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए।
जिसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त भिवानी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को की थी। जिस पर एसडीएम तोशाम संदीप कुमार ने बुधवार को खानक पहाड़ में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पहाड़ में कुछ बड़े साइज के पत्थर तथा ज्यादा मिट्टी से भरी खड़ी गाड़ियों को मौके पर ही खाली करवाया।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि खनन नगरी के  कार्यों के क्रियानवन में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासनिक प्राथमिकता है। सरकार की हिदायतों के अनुसार खनन क्षेत्र में गतिविधियों को पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित एवं नियमबद्ध बनाए रखना जरूरी है। एसडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को खनन, एचएसआईआईडीसी, पुलिस के साथ माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करके अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए।
संदीप कुमार ने निरीक्षण के दौरान मिट्टी और बड़े पत्थरों से भरे वाहनों की जांच कर अधिकारियों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
संदीप कुमार ने निरीक्षण के दौरान मिट्टी और बड़े पत्थरों से भरे वाहनों की जांच कर अधिकारियों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
इसका उद्देश्य खनन कार्यों और क्रशर जोन के संचालन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा। एसडीएम ने कहा कि खनन कम्पनी, क्रशर संचालकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनकी सख्ती से पालना करनी होगी।
उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी करना तथा खनन कार्य वाले वाले सभी डंपर/ट्रकों में जीपीएस चालू रखना अनिवार्य है। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग जरूरी है। धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, श्रमिक सुरक्षा के मद्देनजर सभी श्रमिकों को रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेलमेट व सेफ्टी शूज पहनना अनिवार्य है। इसकी उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पहाड़ में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत वह रिपोर्ट बना कर देंगे, किसी भी तरह का कोई गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment