बाबैन के खेड़ा गोगामेड़ी पर हुआ जाहरवीर गोगा जी का विशाल जागरण, गूंजे जयकारे

खेड़ा गोगामेड़ी पर हुआ जाहरवीर गोगा जी का विशाल जागरण, जयकारों से गूंजा खेड़ा गोगामेड़ी परिसर
बाबैन, 29 अगस्त 2026/सुरेश अरोड़ा/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
बाबैन स्थित खेड़ा गोगामेड़ी पर बीती रात श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का विशाल जागरण बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरी रात गोगामेड़ी बाबा के जयकारों से गूंजती रही। श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज जी की एक माह की अखंड़ जोत सम्पूर्ण होने पर खेड़ा मंदिर समिति एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा इस जागरण का आयोजन किया गया था।
भव्य सजावट और अतिथियों की उपस्थिति
जागरण से पूर्व गोगामेड़ी को फूलों और आकर्षक लडिय़ों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर सरपंच संजीव सिंगला, खेड़ा मंदिर समिति के प्रधान राम ऋषि सैनी, जयपाल पांचाल, राम पाल सैनी, राम सिंह, ईश्वर चन्द, रा कुमार, गुरचरण, सुखबीर सैनी, मुकेश शर्मा, रजनीश कुमार, डा. फकीर चन्द, देव कालड़ा, अशोक सिंगला, प्रवीण शर्मा, बलिन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, फकीर चन्द सैनी व अन्य ऋदालु उपस्थित रहे।
भजनों की प्रस्तुति और समिति के विचार
ज्योति प्रचंड के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ जिसमे बाबा जाहरवीर गोगा महाराज का गुणगान यमुनानगर के मशहूर गायक कलाकार इन्द्र वर्मा एण्ड़ पार्टी द्वारा किया गया। उनके द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुती से श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर खेड़ा मन्दिर समिति के प्रधान राम ऋषि ने बताया कि श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज जी की एक माह की अखंड़ जोत सम्पूर्ण होने पर व गांव की सुख समृद्धि के लिए जागरण का आयोजन किया गया है जिसमें गांव वासियों का पूर्ण सहयोग रहा है।