नरवाना के केएम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Team Atal Hind10 August 20261 min read23 viewsजींद
नरवाना के केएम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत विभाजन विभीषिका विषय पर निबंध लेखन और पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य और आयोजन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह पूरा कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जगबीर दूहन, पिंकी श्योकंदममता रानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन, सामाजिक पीड़ा तथा उस दौर के मानवीय संघर्ष से परिचित करवाना था। साथ ही इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में इतिहास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत तथा उसके प्रति लगाव पैदा करना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेता और परिणाम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में रागिनी ने प्रथम स्थान, स्वीटी ने द्वितीय तथा अंशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा बबली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या का संबोधन और कार्यक्रम का संचालन

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास की त्रासद घटनाओं को स्मरण करने का उद्देश्य किसी प्रकार की कटुता को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि उनसे सीख लेकर एक शांतिपूर्ण, समतामूलक और सुदृढ़ समाज का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्राध्यापक प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने किया। वहीं निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर अंकुश परोचावंदना मैम ने निभाई।

Share:

Comments

Leave a comment