कोसली में धूमधाम से मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम विजय कुमार यादव ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Team Atal Hind7 August 20261 min read20 viewsरेवाड़ी
कोसली में धूमधाम से मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम विजय कुमार यादव ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में 15 अगस्त शनिवार को देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल की रिपोर्ट के अनुसार एसडीएम विजय कुमार यादव ने आज अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लघु सचिवालय परिसर में आज सुबह आयोजित हुई बैठक में एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निष्ठा से निर्वाह करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तैयारियों के दिए निर्देश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक टीमों की तैयारी करवाई जाए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कास्वां ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। एसडीएम ने बीईओ को निर्देश दिए कि मुख्य मंच के सामने एक रंगोली बनाई जाए। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को समारोह स्थल की बेरिकेडिंग किए जाने तथा सड़क मार्ग को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

विभिन्न विभागों को सौंपी गई खास जिम्मेदारियां

एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव को जलपान व फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सौंपी है। बीडीपीओ को आयोजन स्थल व शहीद स्मारक की सफाई करवाने और रंग-बिरंगे झंडे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को परेड, ध्वजारोहण व यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम ने कहा कि 13 अगस्त को समारोह की फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली वितरण निगम, जनसंपर्क विभाग को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर बीईओ सुरेश कास्वां, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश मेहता, कृषि अधिकारी नवीन कुमार, मार्केट कमेटी से नरोत्तम, लिपिक दल सिंह आर्य, कुलभूषण आदि मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment