कोसली वीर भूमि है और यहां की सेवा करना मेरा धर्म है: विधायक अनिल यादव

कोसली वीर भूमि है और यहां की सेवा करना मेरा धर्म है: विधायक अनिल यादव

कोसली वीर भूमि है। यहां के जांबाज सिपाहियों ने सदा युद्ध में अपनी शूरवीरता का लोहा मनवाया है। कोसली हलका की सेवा करना मैं अपना धर्म समझता हूं। विधायक अनिल यादव ने महावीर चक्र एवं विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त बिग्रेडियर राय सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आज ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर राय सिंह का नाम सेना की 2 ग्रेनेडियर यूनिट में आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। विधायक ने कहा कि कोसली के कण-कण में वीरों के बलिदान की गाथा छुपी हुई है। अमर शहीद राव तुलाराम के स्वतंत्रता संग्राम युद्ध से लेकर कारगिल की लड़ाई तक यहां के जवानों ने दुश्मन को खदेड़ने का काम किया। उनका प्रयास है कि रणबांकुरों के इस इलाके का नाम हरियाणा के अग्रिम हलका के रूप में होना चाहिए।

विधायक ने कोसली अनाज मंडी कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं

विधायक अनिल यादव ने कोसली की अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों की पंचायतों की ओर से उन्हें जो भी मांग-पत्र भिजवाए पहुंचाए जाते हैं, वे सरकार के आला अधिकारियों तथा मंत्रियों से मिलकर उनको सिरे चढ़ाने की कोशिश करते हैं। जो भी शिकायतें उनको आम जनता की ओर से मिल रही हैं, उन सब पर ठोस कार्यवाही करवाई जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे क्षेत्र की हर मांग को पूरा करवाने का प्रयास करते हैं। विधायक के खुला दरबार में अनेक गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं मौजिज नागरिक उपस्थित रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment