नरवाना के विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान, बोले- भविष्य में लिखेगा विकास की नई इबारत

विकास परियोजनाओं के पूरा होने पर इलाका भविष्य में लिखेगा विकास की नई इबारत :- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
नरवाना/ 17 अगस्त 2026 /नरेन्द्र जेठी/ अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि वर्तमान में नरवाना विकास के डगर पर निरंतर अग्रसर है। नरवाना के लिए मंजूर विकास परियोजनाओं के पूरा होने पर इलाका भविष्य में विकास की नई इबारत लिखना नजर आएगा। क्षेत्र के विकास के लिए वे स्वयं सतत् प्रयासरत है और इसका सुखद नतीजा क्षेत्र वासियों को अवश्य मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को नरवाना स्थित अपने निवास स्थान पर जन समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार पूर्णतया कटिबद्ध है। कार्य योजना तैयार कर इस दिशा में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहें हैं। ग्रामीण लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो, इसी पर फोक्स कर सरकार द्वारा तमाम योजनाएं लागू की जा रही है। गांव दर गांव सड़कों का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण और विस्तारीकरण करवाया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को सुलभ आवागमन एवं मजबूत कनेक्टिविटी मुहैया हो तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में और बेहतरी आए।
जनसमस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने आस्वस्त किया कि नागरिकों की हर वाजिब समस्या का समाधान लाजिमी होगा। यही राज्य सरकार की प्राथमिकता भी है और मंशा भी। राज्य सरकार शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चहुंमुखी विकास के विजन पर काम कर रही है। इसका नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी आशातीत लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ग्रामीण अंचल में आवश्यकता अनुसार स्कूल भवन बनाए जा रहे हैं, ई डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना करवायी जा रही है ताकि आम ग्रामीण बच्चों को भी शिक्षा प्राप्ति के बेहतर अवसर मिल सके। इसके अलावा आखिरी ढाणी तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वाटरवर्क्सो के सुधारीकरण के साथ नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
प्रत्येक गांव में 25 - 25 लाख रुपए की लागत से खेत खलिहान योजना के तहत एक किलोमीटर दूरी तक के खेतों के रास्ते पक्के किये जा रहे हैं। नरवाना में नागरिक अस्पताल को 100 बैड क्षमता तक बनवाने और नए भवन के निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा गांव दनौदा में 25 करोड रुपए की लागत से करीब तीन एकड़ भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन है।
साथ ही अन्य गांवों में विभागीय नॉर्मज पूरे कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा। है। केएम कॉलेज नरवाना में 5 करोड रुपए की लागत से नए पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसी प्रकार महिला सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए नया महिला थाना भी बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भविष्य में नरवाना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से प्रगतिशील क्षेत्र बनेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, अमित धरोदी, एडवोकेट राजेश शर्मा, रमेश सैनी, विशाल मिर्धा,मोहन लाल गर्ग. विकेश तागरा, गुरलाल रशीदा, राजबीर जांगड़ा, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, सुशील शास्त्री, तेजपाल शर्मा, बलवान शाक्य, रणधीर कश्यप, वीरेंद्र नैन, विनय मित्तल, अमनदीप गुप्ता, सुरेश दनौदा, सुरेश पांचाल, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, फकीर चन्द, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।