हरियाणवी लहजे में बोले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी- चिंता करण की बिल्कुल जरूरत नी, थारी सारी जायज समस्या मैं जाणू

हरियाणवी लहजे में बोले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी- चिंता करण की बिल्कुल जरूरत नी, थारी सारी जायज समस्या मैं जाणू

हरियाणवी लहजे में बोले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी-चिंता करण की बिल्कुल जरूरत नी। थारी सारी जायज समस्या मैं जाणू। समस्याओं का समाधान मेरी ड्यूटी है। वह ड्यूटी मै लगातार निभाण लागरया हूं और आपके आशीर्वाद तै आगे भी निबान्धा रहूंगा-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का मुख्य फोकस आमजन के हित है-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ।

नरेंद्र जेठी /नरवाना /22 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चिंता करण की बिल्कुल जरूरत नी। थारी सारी जायज समस्या मैं जाणू। समस्याओं का समाधान मेरी ड्यूटी है। वह ड्यूटी मै लगातार निभाण लागरया हूं और आपके आशीर्वाद तै आगे भी निबान्धा रहूंगा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का मुख्य फोकस आमजन के हित है। मैं मुख्यमंत्री जी का सच्चा सिपाही और क्षेत्रवासियों के जनसेवक के रूप में सर्व समाज कल्याण की हमेशा जोरदार पैरवी करता रहूंगा।

यह कहना है हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण  बेदी का। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को नरवाना स्थित अपने निवास स्थान पर जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने आवेदन लेकर आए दर्जनों व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी एक-एक दरख्वास्त पर बारीकी से संज्ञान लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं जैसी आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस कर सरकार की योजनाएं चल रही है।

वर्तमान राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में नया शेड्यूल तैयार कर बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाया हैं। इसके लिए घरेलू क्षेत्र, खेतों के ट्यूबवेल तथा व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान के लिए अलग-अलग टाइमिंग इलाका वाइज बनाई गई है। वर्तमान में प्रदेशवासियों को बराबर बिजली मिल रही है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नई पाइप लाइन, बूस्टिंग स्टेशन, वाटर वर्कसों का निर्माण या विस्तारीकरण लगातार किया जा रहा है।

इसी प्रकार शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार बराबर ध्यान दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे जनसाधारण की समस्याओं के समाधान को फेस वैल्यू पर लें ताकि आमजन, प्रशासन और सरकार के बीच विश्वास बरकरार रहे। इसी कार्यशैली पर चलते हुए सबका साथ- सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की धारणा को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, रमेश बेलरखां, सुरेश दनौदा, साहिल शर्मा, सत्य प्रकाश सैनी, रमेश सैनी, बलवान शाक्य, रणधीर कश्यप, विनय मित्तल, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment