स्वतंत्रता दिवस समारोह: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे ध्वजारोहण
समारोह से एक दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री पहुचे कैथल, जिला प्रशासन ने किया स्वागत
कैथल /14 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार शाम कैथल स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सुशील कुमार तथा एसडीएम संजय कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस की टुकड़ी ने कैबिनेट मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों एवं स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। राष्ट्रीय पर्व को पूरे देशभक्ति के जज्बे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी को बनाए रखना तथा देश के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष भीम सेन अग्रवाल, मनीष शर्मा, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, सुरेश संधू, गोपाल सैनी सहित अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।