राज्य सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, विधानसभा में बोले कृष्ण कुमार बेदी

नरेंद्र जेठी/नरवाना /31 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
राज्य सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण की नीति पर लगातार काम कर रही है। ग्रामीण विकास, किसान उत्थान और गरीब कल्याण मौजूदा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी विजन को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रमों का लाभ धरातल पर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है। भविष्य में हरियाणा चहुंमुखी विकास की और अग्रसर रहे, यही प्रधानमंत्री का संकल्प है। राज्य सरकार भी निरंतर सेवा और कल्याण की इस संकल्प सिद्धि के लिए प्रयासरत है। यह दावा हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को अपने उद्बोधन में किया।
ग्रामीण क्षेत्र और किसानों के विकास पर जोर
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा गांव दर गांव सड़कों का नवीनीकरण, विस्तारिकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का समय पर और सही तरीके से दाम मिले इसके लिए डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर प्रणाली शुरू की गई है। किसानों को अब फसल बिक्री और रकम अदायगी के लिए गत सरकारों के कार्यकाल की तरह महीना इंतजार नहीं करना पड़ता। मौजूदा राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण की सभी योजनाओं एवं भत्तों का लाभ भी सीधा लाभ पात्र के खाते में हर महीना की 10 तारीख को पहुंचना सुनिश्चित किया है। प्रदेश में विकास की प्रक्रिया को नई उड़ान मिली है।
विपक्ष पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विपक्ष को मुद्दा विहीन और दिशा विहीन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की है। जबकि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार का मेन एजेंडा सिर्फ विकासवाद है। विपक्ष ने जन सरोकार को हमेशा दरकिनार रखा और जनता को खोखले नारों के साथ झूठ सब्जबाग दिखाये। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब जनता विपक्ष के असली चेहरा को समझ चुकी है। जनता सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की अवधारणा पर चलने का मन बना चुकी है।