रेवाड़ी के आलियावास खेल मेले में कृष्ण यादव मनेठी पहलवान का भव्य स्वागत और खिलाड़ियों को आर्थिक मदद

रेवाड़ी के आलियावास गांव में आयोजित खेल मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृष्ण यादव मनेठी पहलवान का समस्त ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पहलवान जी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
महिला कबड्डी टीमों को प्रोत्साहन राशि
पहलवान कृष्ण यादव मनेठी ने विभिन्न महिला कबड्डी टीमों को भी 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इन टीमों में मोरखी, भूड़ाना, सुडाना, कापड़ो, खेड़ी, भार पानीपत, फरीदाबाद, सफीदों, देबन और मिर्जापुर की लड़कियों की टीमें शामिल रहीं। इसके अलावा नरेश कन्हौरी और जोगिंदर फौजी को भी 1100-1100 रुपये प्रदान किए गए।
रैड और कैच पर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेल मेले के दौरान कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने रैड और कैच पर भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आर्थिक सहयोग किया। उनके इस सहयोग से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि आलियावास के खेल मेले में पहलवान जी के सहयोग ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
गरीब परिवार के बच्चों की खेल पढ़ाई का खर्च उठाने का संकल्प
इस अवसर पर कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने घोषणा की कि यदि किसी गरीब परिवार का बच्चा खेलना चाहता है तो वह आगे आए। उसके खेल से जुड़े पूरे खर्च की जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। उनके इस संकल्प की ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने सराहना की। समस्त ग्रामवासियों ने कृष्ण यादव मनेठी पहलवान का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।