कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 37वें ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 37वें ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

37वें ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

शशि अरोड़ा/कुरुक्षेत्र/ 9 सितम्बर/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 37वें 08 दिवसीय ऑनलाइन एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला कैंट के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 8 से 17 सितंबर 2026 तक चल रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 58 संकाय सदस्यों ने भाग लिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम के पहले दिन उपनिदेशक डॉ. नीरज बातिश ने कार्यक्रम के उद्देश्य स्पष्ट किए। प्राचार्य प्रो. देसराज बाजवा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की बदलती भूमिका पर विशेष बल दिया।

प्रथम सत्र में एआई उपकरणों और शिक्षण प्रक्रिया पर चर्चा

प्रथम सत्र के दौरान गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार की डॉ. अनुपमा सांगवान ने विशेष चर्चा की। उन्होंने एआई उपकरणों, 20-बिंदुवाले मेटा-प्रोम्पटिंग फ्रेमवर्क और नेपकिन एआई तथा गूगल एआई स्टूडियो के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने एआई को मानवीय संवेदनाओं व रचनात्मकता के साथ शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया।

द्वितीय सत्र में एनईपी 2020 और बहुविषयक शिक्षा पर प्रकाश

वहीं द्वितीय सत्र में एचपीयू शिमला के प्रो. डी. आर. ठाकुर ने एनईपी 2020 के तहत समग्र व बहुविषयक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 21वीं सदी में भारत के विकास हेतु विषयों की सीमाओं से परे कौशल व मूल्यों के विकास पर जोर दिया। इस सत्र का सफल संयोजन डॉ. प्रियंका एवं डॉ. सरबजीत द्वारा किया गया। यह जानकारी डॉ. महा सिंह पूनिया, निदेशक लोक संपर्क, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment