कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शिक्षक दिवस पर की बेस्ट रिसर्च अवार्ड-2025 की घोषणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शिक्षक दिवस पर की बेस्ट रिसर्च अवार्ड-2025 की घोषणा

शिक्षक शैक्षणिक संस्थान की आधारशिलाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
शिक्षक दिवस पर कुवि ने घोषित किए ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड

शशि अरोड़ा /कुरुक्षेत्र /04 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षक शैक्षणिक संस्थान की आधारशिला होते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बेस्ट रिसर्च अवार्ड-2025 की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आधारशिला होते हैं तथा शोध में उत्कृष्टता विश्वविद्यालय की वैश्विक अकादमिक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को सम्मानित करने का उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध, अंतर्विषयक नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता की सशक्त संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस प्रकार की पहल विकसित भारत के विजन के अनुरूप विश्वविद्यालय के योगदान को और मजबूत करेगी।

चयन समिति और पुरस्कारों का उद्देश्य

चयन समिति के संयोजक एवं अधिष्ठाता, शोध एवं विकास, प्रो. संजीव अग्रवाल ने बताया कि इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इन क्षेत्रों में पेटेंट, उच्च प्रभाव वाली शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशन, शोध परियोजनाओं, परामर्श सेवाओं तथा अकादमिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शामिल किया गया है।

बेस्ट रिसर्च अवार्ड-2025 के विजेताओं की सूची

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र शर्मा को बेस्ट रिसर्चर: एच-इंडेक्स के लिए चुना गया है। इसके अलावा यूआईईटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. विशाल अहलावत को पेटेंट के लिए चुना गया है। रसायन विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नीरा राघव को बेस्ट रिसर्चरः इम्पैक्ट फैक्टर के लिए चुना गया है। फिजिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजीव अग्रवाल को बेस्ट रिसर्चर-पब्लिकेशन (विज्ञान) अवार्ड के लिए चुना गया है।

इसी प्रकार अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. अर्चना चौधरी को बेस्ट रिसर्चरः पब्लिकेशन (नॉन सांइसिज) के लिए चुना गया है। फिजिक्स विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन मेहंदिया को बेस्ट रिसर्चरः प्रोजेक्टस (साइंसेज) के लिए चुना गया है। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय सोलखे को बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्टस (नान-सांइसेज) के लिए चुना गया है। जियोफिजिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर.बी.एस. यादव को कंसल्टेंसी (सांइसेज) के लिए चुना गया है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार को बेस्ट रिसर्चरः कोलेबोरेशन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment